फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   mobile phone assembling concept, PhoneBloks Modular Phone Forget Samsung and Apple.

कंप्यूटर की तरह अब मोबाइल भी होंगे असेम्बल?

Fri, 11 Oct 2013 11:56 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Oct 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
mobile phone assembling concept, PhoneBloks Modular Phone Forget Samsung and Apple.

नई-नई तकनीक इतनी जल्दी जन्म लेती है कि कोई मौजूदा तकनीक लंबे समय तक जवान नहीं रह पाती।

विज्ञापन


आज आप जो कंप्यूटर इस्तेमाल कर रह हैं, कुछ समय में ही उसका ऑपरेटिंग सिस्टम पुराना हो जाएगा, स्टोरेज कम पड़ने लगेगा। रैम को बढ़ाने की जरूरत नजर आने लगती है। इसके लिए आप कंप्यूटर्स को अपग्रेड भी करते हैं।

लेकिन अगर बात स्मार्टफोन की करें, जो आज अपने आप में कंप्यूटर बन चुका है, इसके ओएस को अपग्रेड करने के लिए आपको ओएस डेवलपर से लेकर मोबाइल मैन्युफेक्चर पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन


लेकिन अब इस समय से आपको जूझना नहीं पड़गा। यूट्यूब पर मौजूद एक वीडियो कॉन्सेप्ट पर अगर गौर, करें तो मुमकिन है कि स्मार्टफोन को भी कंप्यूटर की तरह असेम्बल करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी हां, ठीक उसी तरह जिस तरह आप कंप्यूटर में अपनी मर्जी से 4जीबी रैम, 580 हार्ड डिस्क और शानदार वेब कैम लगाकर खुद के डिजाइन का कंप्यूटर असेम्बल करते हैं।


देखें वीडियो


स्मार्टफोन को भी उसी तरह असेम्बल किया जा सकेगा। जिसमें अपकी मर्जी का 12 या फिर 20 मेगापिक्सल का कैमरा, फुल एचडी अमोलेड स्क्रीन, डॉल्बी ऑडियो साउंड, 2 गीगाहर्ट्ज अक्टा कोर प्रोसेसर, 5000 एमएएच की बैटरी जो जैसा चाहें हार्डवेयर इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर यह कॉन्सेप्ट वास्तविक रूप लेता है तो निश्चित तौर पर मोबाइल कंपनीयों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed