फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   mobile apps for feature phones

इन 7 ट्रिक्स से आपका फीचर फोन बन जाएगा स्मार्ट

Sat, 05 Jul 2014 01:17 PM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
mobile apps for feature phones

मोबाइल फ़ोन बाज़ार तेज़ी से ‘स्मार्ट’ हो रहा है, लेकिन फ़ीचर फ़ोन्स इस्तेमाल करने वाले अब भी बहुत हैं।

विज्ञापन


क्या आप जानते हैं कि अपने पुराने फ़ीचर फ़ोन पर भी आप स्मार्टफ़ोन के कुछ मज़े ले सकते हैं?

बात सात ऐप्स की जो 2जी पर चलने वाले आपके फ़ीचर फ़ोन को बना सकते हैं थोड़ा और ‘स्मार्ट’।

मोबाइल पर इंस्टाल किए जाने के बाद बीनू ऐप किसी ऐप ब्राउज़र की तरह काम करता है।

इसमें फ़ेसबुक, ट्विटर और बुक रीडर से लेकर विकीपीडिया, न्यूज़, चैटिंग और मनोरंजन के ऐप्स उपलब्ध हैं।

इसमें अपनी भाषा चुनने की भी सुविधा उपलब्ध है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: जावा, जार, एंड्रॉएड

ट्विहाई (Twhii)

mobile apps for feature phones

स्मार्टफ़ोन्स के लिए ट्विटर का अपना ऐप उपलब्ध है, लेकिन अगर किसी फ़ीचर फ़ोन पर ट्विटर यूज़ करना हो तो ट्विहाई एक अच्छा विकल्प है।

ट्विहाई सादा और सरल है। ये ट्विटर के कई फ़ीचर्स देता है, जैसे यूज़र प्रोफ़ाइल सेटिंग, तस्वीरें और यूज़र के हैंडल पर शेयर किए गए लिंक्स वगैरह।

ऑपरेटिंग सिस्टम: जावा

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज़हंट (Newshunt)

mobile apps for feature phones

अगर आप ताज़ा ख़बरों से अपडेटेड रहना पसंद करते हैं तो ये ऐप आपकी मदद कर सकता है।

न्यूज़हंट हिन्दी, अंग्रेज़ी, बांग्ला, तमिल और अन्य कई भाषाओं में समाचार मोबाइल पर देता है। इस ऐप में 50 से ज़्यादा अख़बारों में से आप अपना पसंदीदा अख़बार या न्यूज़ फ़ीड चुन सकते हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम: जावा, एंड्रॉएड, आईओएस, विंडोज़, नोकिया ओवीआई, ब्लैकबेरी

विज्ञापन

ओप्रा मिनी (Opera Mini)

mobile apps for feature phones

फ़ीचर फ़ोन्स के ब्राउज़र आम तौर पर काफ़ी सुस्त होते हैं।

ओप्रा मिनी के ज़रिए फ़ीचर फ़ोन पर ब्राउज़िंग थोड़ी कम तकलीफ़देह बनाई जा सकती है।

इसके ज़रिए फ़ीचर फ़ोन पर भी स्मार्टफोन्स की तरह मल्टीपल टैब ब्राउज़िंग, स्पीड डायल, तेज़ सर्च और डाउनलोड मैनेजर पाए जा सकते हैं। ये आपके डाटा की खपत को भी कम कर सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: जावा, एंड्रॉएड, आईओएस, ब्लैकबेरी, अन्य बेसिक फ़ोन

मुंडू आईएम (Mundu IM)

mobile apps for feature phones

ख़ासतौर पर जावा फ़ोन्स के लिए बना ये ऐप यूज़र्स को एक साथ कई चैट नेटवर्कों पर लॉग-इन करने की सुविधा देता है। इससे आप चैट कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं, फ़ोटो शेयर कर सकते हैं और अलर्ट भी सेट कर सकते हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम: जावा, एंड्रॉएड, आईओएस, ब्लैकबेरी, अन्य

एलबाइट रीडर (Albite Reader)

mobile apps for feature phones

फ़ीचर फ़ोन पर किताबें पढ़ने में स्क्रीन साइज़ के अलावा दूसरी सबसे बड़ी दिक्कत है ई-बुक फ़ाइल का फ़ोन पर सपोर्ट न होना।

एलबाइट रीडर इस समस्या से निजात दिलाता है। ये ई-पब, टेक्स्ट, एक्सएचटीएमएल जैसे कई फ़ॉर्मेट सपोर्ट करता है। ये हॉरिजॉन्टल के अलावा वर्टिकल सक्रीन में पढ़ने की सुविधा भी देता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: जावा, सिंबियन, अन्य

वर्चुअल रेडियो (Virtual Radio)

mobile apps for feature phones

3जी या वाई-फ़ाई सेवाओं का प्रयोग करने वाले फ़ीचर फ़ोन्स के लिए ये ऐप उपयोगी हो सकता है।

वर्चुअल रेडियो की 113 कैटेगरियों में ये ऐप 1500 से ज़्यादा रेडियो स्टेशन सुनने की सुविधा देता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: जावा, सिंबियन, एंड्रॉएड, आईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed