फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Missing man's body found in closed houses

बंद पड़े मकान में मिला गायब युवक का शव

Mon, 09 Jun 2014 12:04 AM IST
Jind
Jind Updated Mon, 09 Jun 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव धमतान साहिब से एक जून को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का बंद पड़े मकान में शव मिलने से सनसनी फै ल गई। शव के सिर में चोट के निशान है और चेहरे को कुचल कर पहचान मिटाने का प्रयास किया गया है। शव मिलने की सूचना मिलने पर जिला पुलिस हरकत में आई और डीएसपी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा मौके का मुआयना किया। सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाकर जांच करवाई गई। गला-सड़ा होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजा जाएगा।
गांव धमतान साहिब निवासी 25 वर्षीय किताब सिंह बस्ती में ही एक जून को शादी समारोह में गया था लेकिन रात को घर वापिस नहीं आया। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद किताब सिंह की पत्नी रीना ने इसकी शिकायत धमतान चौकी में दी थी। जिसके बाद पुलिस ने गांव के ही संजीव के खिलाफ अपहरण करके बंधक बनाने का मामला दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि बस्ती के एक बंद पड़े मकान में एक शव दिखाई दिया। तुरंत धमतान चौकी की पुलिस को सूचित किया और मकान का ताला तोड़कर देखा तो उसमें किताबसिंह का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सभी तरह की कार्रवाई करके शव को सामान्य अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन


संजीव पर था अपहरण का आरोप
किताब सिंह के गायब होने के बाद उसकी पत्नी रीना ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। बाद में धमतान चौकी में दी शिकायत में बताया कि एक जून की शाम को उसका पति घर से निकला था। बाद में उसके साथ गांव धमतान साहिब निवासी संजीव कुमार घूमता दिखाई दिया। जब इसके बारे में संजीव से पूछना चाहा तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और बाद में संजीव भी गांव से फरार हो गया। पुलिस ने छह जून को रीना की शिकायत पर संजीव के खिलाफ अपहरण करके बंधक बनाने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed