{"_id":"96c04089cb1dec0df902680bef5b6b6f","slug":"microsoft-readies-answer-to-google-glass","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल के चमत्कारी चश्मे को माइक्रोसॉफ्ट देगा टक्कर","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
गूगल के चमत्कारी चश्मे को माइक्रोसॉफ्ट देगा टक्कर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 25 Oct 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने भाले ही अपने स्मार्टफोन और टैबलेट लाने में देरी कर दी हो, लेकिन कंपनी वियरएबल डिवाइस की रेस में पीछे रहना नहीं चाहती है।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सरफेस टैबलेट हार्डवेयर कंपनियों को टक्कर देने की कोशिश की है।
वहीं माइक्रोसॉफ्ट अब गूगल ग्लास को चुनौती देने का मन बना चुकी है। वॉल स्ट्रीट जरनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट इस तरह की डिवाइस पर काम कर रही है।
विज्ञापन
डॉक्टर ने लगाया गूगल का चश्मा, ऑपरेशन का लाइव टेलीकास्ट
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट एक ऐसा चश्मे को तैयार कर रही है जो इंटरनेट से कनेक्ट होकर काम करेगा।
क्या है यह चश्मा
इस तरह के ग्लास में कैमरा, मॉनिटर और माइक्रोफोन लगे होते है। इस चश्मे को देखकर लगता है कि सामने वाले व्यक्ति ने कोई स्टाइलिश चश्मा पहन रखा है।
गूगल ग्लास से कैसे बचेगी प्राइवेसी
लेकिन इस चश्मे की हकीकत कुछ और ही है। इस चश्मे का फ्रेम एक सामान्य चश्मे की तरह है। इसके अलावा इस फ्रेम में एक छोटी स्क्रीन लगाई गई है। इस स्क्रीन पर आप न सिर्फ विडियो व टेक्स्ट मैसेज देख सकते हैं, बल्कि विडियो चैट और विडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं।