फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   micromax launches android smartphone smarty a65

माइक्रोमैक्स का नया बजट स्मार्टफोन 'A65'

Wed, 30 Jan 2013 09:53 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 30 Jan 2013 09:53 AM IST
विज्ञापन
micromax launches android smartphone smarty a65

मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने भारतीय बाजार में अपना एक और ड्युल सिम वाला बजट एंड्रायड स्मार्टफोन लांच किया है। कंपनी ने नए फोन को माइक्रोमैक्स 'स्मार्टी A65' नाम दिया है। माइक्रोमैक्स द्वारा 'A 110' को लांच करने के बाद मोबाइल यूजर्स के बीच कंपनी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन


पांच इंच की स्क्रीन साइज वाला माइक्रोमैक्स A110 अभी बाजार में अतिरिक्त दामों में उपलब्ध हो रहा है। 'स्मार्टी A65' 4.3 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन है। माइक्रोमैक्स का नया स्मार्टफोन जल्द ही बाजार में मिलना शुरू हो जाएगा। बात करते है नए स्मार्टफोन के फीचर्स और खूबियों के बारे में।
विज्ञापन


डिस्पले
माइक्रोमैक्स के नए स्मार्टफोन स्मार्टी A65 में 480x800 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 4.3 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन है। ड्युल सिम सपोर्ट करने वाले इस फोन कंपनी का बजट स्मार्टफोन कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोसेसर और रैम
नए स्मार्टफोन में ARM कोरटेक्स A5 प्रोसेसर है। कोरटेक्स A5 की 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर के बराबर स्पीड होती है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस फोन में 4GB की दमदार रैम देने की बात कही है। हालांकि कुछ जानकार इसे भूलवश दी गई जानकारी बता रहे हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम
माइक्रोमैक्स का नया A65 स्मार्टफोन एंड्रायड के 2.3 (जिंजरब्रेड) ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस फोन की इंटरनल मेमोरी 190MB है, जो कि हालिया लांच हो रहे फोन्स के मुकाबले काफी कम है। माइक्रो SD कार्ड से मेमोरी को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा और बैटरी
माइक्रोमैक्स के नए स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और VGA फ्रंट कैमरा है। इस फोन में रेंज के मुताबिक 1,350 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसका 5 घंटे का टॉकटाइम और 205 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम होगा।


कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए माइक्रोमैक्स के इस फोन में वाइ-फाइ, ब्लूटूथ और USB 2.0 पोर्ट दी गई है।

कीमत और उपलब्धता
माइक्रोमैक्स का नया स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि फ्लिपकार्ट डॉट काम पर इस फोन की कीमत 4,999 रुपये शो कर रहा है। ड्युल सिम वेरिएंट वाला यह फोन ब्लैक कलर में मिलेगा। कंपनी की तरफ से इस फोन में व्हाट्स ऐप और फेसबुक जैसे कई एंड्रायड ऐप्लीकेशन पहले से ही इंस्टॉल किए हुए मिलेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed