{"_id":"f7a839e2-c549-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"micromax-launches-a110q-canvas-2-plus","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रोमैक्स ने कैनवस सीरीज में फिर किया धमाका","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
माइक्रोमैक्स ने कैनवस सीरीज में फिर किया धमाका
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैनवस सीरीज को बाजार से मिल रहे बेहतर रिसपांस के बाद माइक्रोमैक्स ने अपनी इस सीरीज में एक और स्मार्टफोन लांच किया है।
विज्ञापन
क्वाड-कोर प्रोसेसर वाले नए फोन 'A110 Q कैनवस 2 प्लस' की कीमत 12,100 रुपये है। यह माइक्रोमैक्स A110 कैनवस 2 का अपग्रेड मॉडल है।
प्रोसेसर
माइक्रोमैक्स A110 Q कैनवस 2 प्लस में 1.2 गीगा हर्ट्ज का क्वाड-कोर प्रोसेसर है जबकि A110 कैनवस 2 में 1 गीगा हर्ट्ज का ड्युल कोर प्रोसेसर था।
रैम
कैनवस 2 के मुकाबले कैनवस 2 प्लस की रैम को भी अपग्रेड करके 1GB किया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
कैनवस 2 में 4.0 आइस्क्रीम सेंडविच ऑपरेटिंग सिस्टम था, इसे 4.1 जेलीबीन से अपग्रेड किया जा सकता है। वहीं कैनवस 2 प्लस में एंड्रायड 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
डिस्पले
नए फोन में कैनवस 2 की ही तरह 480x854 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 5 इंच की आइपीएस डिस्पले है।
कैमरा
फोन में ड्युल एलईडी फ्लैश से लैस ऑटोफोकस 8 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। जबकि कैनवस 2 में VGA फ्रंट कैमरा था।
मेमोरी
माइक्रोमैक्स A110 Q कैनवस 2 प्लस में 4GB की इंटरनल मेमोरी है, जिसे 32GB तब एक्सटेंड किया जा सकता है।
बैटरी
कैनवस 2 की तरह इसमें भी 2,000 mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इसका 6 घंटे टॉकटाइम और 280 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम है।
क्यों खरीदें
कम बजट में माइक्रोमैक्स की कैनवस सीरीज के फोन्स को बाजार में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कॉनफ्रीगेशन के मामले में कैनवस 2 प्लस को कैनवस 2 से अपग्रेड किया गया है।
विज्ञापन
क्यों न खरीदें
पिछले दिनों माइक्रोमैक्स ने कैनवस सीरीज में 'A116 कैनवस एचडी' लांच किया था। कंपनी के एचडी फोन और कैनवस 2 प्लस की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं है। दामों में अगर आप थोड़ा ऊपर जाते हैं तो एचडी फोन का मजा लेने के लिए तैयार रहिए।
विज्ञापन