फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   micromax launched canvas a72 viva

इतना सस्ता फैबलेट! यकीन नहीं कर पाएंगे आप

Fri, 12 Apr 2013 01:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Apr 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
micromax launched canvas a72 viva

मोबाइल बनाने वाली कंपनी माइक्रोमैक्स ने पसंदीदा कैनवस सीरीज में नए फैबलेट 'A72 वाइवा' को पेश किया है। एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले वाइवा की 5 इंच की स्क्रीन है और इसमें ड्युल सिम स्लॉट है।

विज्ञापन


इसके साथ ही कंपनी ने इसकी कीमतों को भी आम आदमी के बजट में रखने की कोशिश की है। बात करते हैं नए फैबलेट के फीचर्स और खासियत के बारे में।

डिस्पले
माइक्रोमैक्स के नए कैनवस A72 वाइवा में 480x800 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 5 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन है। स्क्रीन साइज के हिसाब से डिस्पले की रिज्यूलूशन क्वालिटी कम है, लेकिन दाम की तरफ देखें तो यह कमी महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन


प्रोसेसर और रैम
कैनवस A72 वाइवा में 1 गीगाहर्ट्ज का सिंगल कोर प्रोसेसर और 256MB रैम है। फोन के स्क्रीन साइज और अन्य फीचर्स के हिसाब से रैम कम है। गेम खेलने या फिर किसी ऐप्लीकेशन पर काम करने पर हैंग होने की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनेक्टिविटी और ओएस
नए फैबलेट में ड्युल सिम (जीएसएम+जीएसएम) कनेक्टिविटी के साथ ही 2G, ब्लूटूथ 3.0, माइक्रो USB पोर्ट और वाइ-फाइ है। इसमें एंड्रायड 2.3 जिंजरब्रेड ऑपरेटिंग सिस्टम है।

मेमोरी
इंटरनल मेमोरी के मामले में माइक्रोमैक्स ने वाइवा 72 में कुछ भी नहीं दिया है, केवल 110MB की इंटरनल मेमोरी है। हालांकि इसे माइक्रोएसडी कार्ड से 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। फैबलेट में ज्यादा हेवी डाटा रखने से यह हैंग हो सकता है, इसलिए कोशिश करें कि डाटा ज्यादा हेवी न हो।

कैमरा और बैटरी
नए फैबलेट में 3 मेगापिक्सल का रियर और VGA फ्रंट कैमरा है, जबकि 2,000 mAh की बैटरी है। फोन के हिसाब से बैटरी का कॉनफ्रीगेशन ठीक दिया गया है।

कीमत
माइक्रोमैक्स ने आधिकारिक रूप से अपने नए फैबलेट की कीमत 6,499 रुपये होने की घोषणा की है, लेकिन ऑनलाइन वेबसाइट्स पर इसकी डिलीवरी 6,999 रुपये में की जा रही है।


क्यों खरीदें
कम कीमत में 5 इंच की स्क्रीन और ड्युल सिम कनेक्टिविटी यूजर के लिए नया अनुभव साबित होगी। यदि आप बड़ी स्क्रीन का फोन लेने का मन बना रहे हैं तो इसे ट्राई कर सकते हैं।

सात घंटे से भी ज्यादा का टॉक टाइम और 280 घंटों का स्टैंडबाय टाइम देने वाली 2,000 mAh बैटरी को इस डिवाइस की एक खास फीचर में शुमार किया जा सकता है।

क्यों न खरीदें
नए फैबलेट कैनवस A72 वाइवा में 3G कनेक्टिविटी की कमी और एंड्रायड 2.3 जिंजरब्रेड जैसे पुराने ओएस वर्जन की वजह यूजर को निराश कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed