फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Met with detainees in prison mobile and SIM card

जेल में बंदियों के पास से मिले मोबाइल और सिम कार्ड

Sat, 10 May 2014 01:13 AM IST
Jhajjar
Jhajjar Updated Sat, 10 May 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
दुलीना स्थित जिला जेल में दो सजायाफ्ता बंदी के पास एक-एक मोबाइल और सिम कार्ड पाए जाने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ हैं। कैदियों के पास से मिले मोबाइल एवं सिम का मामला सामने आने से एक दफा फिर यह बात सामने आई हैं कि यह जेल के अंदर कैसे पहुंची। हालांकि जेल अधीक्षक की शिकायत पर दोनों बंदियों के खिलाफ जेल अधिनियम के तहत जिला पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया हैं कि कारागार में रुटीन में होने वाली चेकिंग के दौरान बैरक नंबर 6 के कमरा नंबर चार में दो कैदियाें के यहां से मोबाइल एवं सिम मिले हैं। जो कि धीरज पुत्र सत नारायण निवासी खेड़ी जट्ट तथा अमित निवासी परनाला हैं। दर्ज किए गए मामले के मुताबिक दोनों के कब्जे से एक-एक मोबाइल तथा सिम बरामद हुआ हैं।
विज्ञापन

वैसे जेल में सिम एवं मोबाइल पाए जाने का मामला पहला नहीं हैं। इससे पहले भी जिला कारागार सहित सुनारिया स्थित जेल में भी मोबाइल एवं सिम मिल चुके हैं। अगर दुलीना स्थित जेल कारागार की ही बात की जाए तो करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दादरी तोय क्षेत्र के नजदीक कारौर हत्याकांड से जुड़े आरोपियों को लेकर जा रही एक पुलिस वैन पर हमला हुआ था और बाद में जो मामले का मास्टर माइंड निकला था। वह इसी जेल कारागार में ही बंद था और घटना के दो दिन उसके कब्जे से भी एक सिम बरामद होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed