{"_id":"0745f9c4ca0323ef8ca13bb28675ca28","slug":"mercedes-benz-ad-viral-on-you-tube","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्सिडीज के चिकन ऐड ने मचाई धूम","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
मर्सिडीज के चिकन ऐड ने मचाई धूम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Dec 2013 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगी कारें और उनके स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाने वाली कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज आज कल किसी और वजह से चर्चा में है।
विज्ञापन
दरअसल मर्सिडीज बैंज की चर्चा की वजह बना है उसका एक मजेदार टीवी विज्ञापन। मर्सिडीज बैंज का ये मजेदार विज्ञापन लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर इसे लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं।
70 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा विज्ञापन
इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यू ट्यूब पर मर्सिडीज बैंज के इस विज्ञापन को 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
इसके साथ ही नेट यूजर्स इस मजेदार विज्ञापन पर अपनी राय भी दे रहे हैं। फेसबुक पर भी मर्सिडीज बैंज के प्रशंसक इसे एक क्रिएटिव विज्ञापन बता रहे हैं।
मुर्गे के जरिए की तारीफ
दरअसल इस पूरे विज्ञापन की लोकप्रियता का कारण ये है कि मर्सिडीज बैंज ने अपनी कार की विशेषताओं को एक मुर्गे के जरिए दिखाया है। बड़े ही रोचक अंदाज के साथ इसमें मुर्गे का इस्तेमाल किया गया है।
मर्सिडीज बैंज ने कार की बैलेंसिंग से लेकर बॉडी कंट्रोल, इंटेलिजेंस ड्राइविंग जैसे फीचर को एक मुर्गे के माध्यम से बताया है। आप भी देखिए मर्सिडिज बैंज के इस मजेदार विज्ञापन को।
विज्ञापन