{"_id":"2139ff90364fe2894effec167c4ada59","slug":"meenakshi-lekhi-accused-congress-for-tweet-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित पत्रकार की पहचान बता फंसी लेखी","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
पीड़ित पत्रकार की पहचान बता फंसी लेखी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 01 Dec 2013 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता विजय जौली के बाद अब पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी भी तरुण तेजपाल कांड को लेकर विवादों में घिर गई हैं। आरोप है कि लेखी ने ट्विटर पर यौन उत्पीड़न मामले की पीड़ित महिला पत्रकार के उपनाम का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि लेखी का दावा है कि यह ट्वीट उन्होंने नहीं किया। लेकिन राष्ट्रीय महिला आयोग ने लेखी के इस ट्वीट को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को उन्हें नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
महिला आयोग ने लेखी से अगले 25 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। आयोग की सदस्य शमीमा शफीक ने लेखी की आलोचना भी की है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की पहचान उजागर करना कानूनी तौर पर भी गलत है।
विज्ञापन
इसलिए आयोग ने उनसे जवाब मांगा है। दूसरी तरफ लेखी का दावा है कि यह किसी की राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा कि वे तय समय पर आयोग को अपना जवाब दे देंगी।
लेखी ने अमर उजाला से कहा कि उन्होंने तहलका पत्रिका की पूर्व पत्रकार और यौन शोषण की पीड़ित युवती का उपनाम अपने ट्विटर अकाउंट में कभी नहीं लिखा।
यह काम किसी ने उनका अकाउंट हैक कर राजनीतिक साजिश के तहत किया है। लेखी ने कहा कि इस नाम को पांच मिनट बाद ट्वीट से हटा भी दिया गया।
इस पांच मिनट के दौरान उसकी तस्वीर ले ली गई व फिर बहस भी छेड़ दी गई। उन्होंने कहा कि वे खुद वकील हैं और इस तरह की गलती नहीं कर सकती हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि इससे पहले भी उनके जीमेल, फेसबुक और ट्विटर अकाउंट हैक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे अपना फोन गाड़ी में छोड़ गई थीं, हो सकता है इस दौरान भी किसी ने गड़बड़ी कर दी हो।