फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   mdu strike non edu staff

एमडीयू में गैर शिक्षक कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू,

Thu, 04 Sep 2014 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Thu, 04 Sep 2014 02:29 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू के गैर शिक्षक कर्र्मियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा पूरी तरह खोल दिया है। बुधवार दोपहर बाद से कर्मियों की बेमियादी हड़ताल शुरू हो गई।
विज्ञापन


कर्मचारी संघ ने मांगों और आरोपों को लेकर वीसी का घेराव किया। निर्णय लिया कि बृहस्पतिवार को यूनिवर्सिटी के सामने जाम लगाया जाएगा। गुस्साए कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार का कोई नेता, विधायक, मंत्री या प्रतिनिधि यूनिवर्सिटी में आया तो उसका खुला विरोध होगा।
विज्ञापन


विवि में सरकारी कार्यक्रम भी नहीं होने दिए जाएंगे। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
अपनी आठ सूत्रीय मांगों के लिए राज्य सरकार और 15 सूत्रीय स्थानीय मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन के बाद मिले कोरे आश्वासनों पर कर्मचारी संघ ने विरोध का बिगुल बजा दिया है। सीएम की ओर से छह मांगों पर सहमति बनने केबाद वित्त विभाग के इनकार और यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से बरती जा रही ढिलाई के विरोध में बुधवार को एमडीयू में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की बैठक हुई। यहां के डॉ. राधाकृष्णन सभागार में कर्मचारी संघ ने आंदोलन शुरू होने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद बंद कर दिया काम
एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान दयानंद छिकारा ने बताया कि बैठक के तुरंत बाद तीन बजे से ही यूनिवर्सिटी में बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी गई। एमडीयू के अलावा कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र और सीडीएलयू सिरसा के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे।
नहीं होने देंगे कोई आयोजन
संघ के महासचिव अनिल मल्होत्रा ने कहा कि सरकार ने हमारे साथ धोखा किया है। यूनिवर्सिटी में आज से कोई कर्मचारी मांगें पूरी नहीं होने तक काम नहीं करेगा। न तो कैंपस में सरकारी आयोजन होने देंगे और न ही सरकारी नुमाइंदे को घुसने देंगे।
वीसी सचिवालय घेरा, रजिस्ट्रार पर आरोप
बैठक के बाद कर्मचारियों ने कुलपति सचिवालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कुलपति स्तर पर पूरी होने वाली मांगों को भी रजिस्ट्रार ने अटका रखा है। कुलपति एच. एस. चहल जब कर्मचारियों से बात करने बाहर आए तब भी गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने खुलेआम आरोप लगाया कि वे रजिस्ट्रार के इशारे पर काम कर रहे हैं। रजिस्ट्रार ने यूनिवर्सिटी का माहौल खराब कर दिया है। वीसी ने जल्द मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया।

आज जाम, सांसद के कार्यक्रम में हो सकता है खलल
प्रधान दयानंद छिकारा ने बताया कि बृहस्पतिवार को यूनिवर्सिटी के सामने जाम लगाया जाएगा। बैडमिंटन चैंपियनशिप के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होन के लिए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को यहां आना है। कर्मचारियों का कहना है कि कोई भी हो, उसका विरोध किया जाएगा। जाम लगाने से भी कार्यक्रम में खलल पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed