{"_id":"0b7adece3737ccfd89eee0b34b5cbaeb","slug":"mdu-recheaking-three-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू ने दोबारा जंचवाई तीन कॉलेजों की आंसरशीट ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
एमडीयू ने दोबारा जंचवाई तीन कॉलेजों की आंसरशीट
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Fri, 31 Oct 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी की शिकायतों को एमडीयू प्रशासन ने गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।
गुड़गांव और फरीदाबाद के तीन कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अंकों में अंतर की शिकायत प्राचार्य के माध्यम से दर्ज कराई थी। इस पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आंसरशीट दोबारा से जंचवाई गई, हालांकि किसी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई।
एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधू ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14, गुड़गांव, पंडित जेएलएन राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद और डीएन महिला महाविद्यालय फरीदाबाद के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम पर सवाल उठाते हुए शिकायत कॉलेज प्राचार्य को दर्ज कराई थी।
कॉलेज प्राचार्यों ने यह शिकायतें एमडीयू को भेजी, जिस पर त्वरित कार्रवाई की गई। डॉ. सिंधू ने बताया कि इन आंसरशीट की दोबारा जांच संबंधित कॉलेजों के विषय विशेषज्ञों की मौजूदगी में कराई गई। जांच में किसी तरह की कोई गलती सामने नहीं आई है।