{"_id":"41b1c197962d1329ec4ca64bbebdc762","slug":"mdu-centeral-uni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की फिर उठी मांग ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
एमडीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की फिर उठी मांग
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Sun, 26 Oct 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की मांग 9 वर्षों बाद फिर उठने लगी है।
पिछली सरकार में सभी पार्टियों के सकारात्मक रुख और तत्कालीन राज्यपाल की सहमति के बाद भी एमडीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने का मामला आगे नहीं बढ़ पाया था।
नई सरकार बनने पर फिर यह मांग की जाने लगी है। एमडीयू के पत्रकारिता विभाग केएसोसिएट प्रोफेसर सुनित मुखर्जी ने भाजपा के मनोनीत सीएम, मानव विकास मंत्रालय और राज्यपाल को इस संबंध में पत्र भेजा है।
सुनित मुखर्जी ने इस पत्र में एमडीयू की उपलब्धियों के साथ ही 2005 में शुरू हुई प्रक्रिया का भी हवाला दिया है। लिखा है कि एमडीयू की वर्तमान आधारभूत सुविधाएं, शैक्षणिक माहौल, रिसर्च एंड डेवलपमेंट की स्थिति बेहतर है। खेल में भी विवि की खास उपलब्धियां हैं और नैक से ए ग्रेड की मान्यता मिली है। ऐसे में इस यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देकर क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और बेहतर किया जा सकता है।
विज्ञापन
9 वर्ष पहले भी हुई थी कवायद
यह मुद्दा 12 मार्च 2005 का एमडीयू में हुई एक प्रेसवार्ता में उठा था। प्रदेश केसभी प्रमुख राजनीतिक दलों से भी इस मुद्दे को एजेंडे में शामिल करने की अपील की गई थी। 2004 कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो के मेजर जनरल भीम सिंह सुहाग और और भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु ने भी चुनावी वादों में इस मुद्दे को शामिल किया।
राज्यपाल ने भी दिए थे सकारात्मक संकेत
सुनित मुखर्जी ने बताया कि 22 मार्च 2005 को हरियाणा के तत्कालीन राज्यपाल एआर किदवई ने विधानसभा में अपने अभिभाषण में भी सकारात्मक संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था ‘सरकार का उद्देश्य विश्वविद्यालयों को उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापरक शिक्षण केंद्रों के रूप में विकसित करना होगा। इसी के तहत एमडीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने का प्रयास किया जा सकता है। लेकिन इस मंशा को तब अमलीजामा नहीं पहनाया गया।
ये यूनिवर्सिटी हुई है अपग्रेड
छत्तीसगढ़ में प्रादेशिक विश्वविद्यालय गुरू घासी दास यूनिवर्सिटी बिलासपुर, मध्यप्रदेश में डॉ. हरि सिंह गौड़ यूनिवर्सिटी, सागर और उत्तराखंड में हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी का दर्जा बढ़ा कर सेंट्रल यूनिवर्सिटी बना दिया गया।
यह होगा फायदा
इंटरनेशनल लेवल के कोर्सेज शुरू किए जा सकेंगे। देशभर के विद्वानों को फैकल्टी में शामिल किया जा सकेगा। पूरे प्रदेश सहित एनसीआर के छात्रों का यहां ज्यादा मौके मिलेंगे।