फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   mdu ahed 4 point

4 अंकों के साथ एमडीयू सबसे आगे

Wed, 05 Nov 2014 08:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Wed, 05 Nov 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप में मंगलवार को पहला मैच एमडीयू और पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) चंडीगढ़ के बीच हुआ।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे शुरू हुए इस मैच में एमडीयू की टीम ने 25 अंक हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसमें पीयू की टीम को 15 अंक मिले।

यह मुकाबला जीतने के बाद एमडीयू 4 अंकों के साथ प्वाइंट सूची में सबसे ऊपर पहुंच गई है।

दूसरा मैच कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (केयू) और पीयू, पटियाला के बीच हुआ।

इसमें केयू 38-19 के अंतर से पटियाला की टीम को हराने में सफल हुई। यह मैच जीतकर 3 अंकों के साथ कुरुक्षेत्र की टीम दूसरे स्थान पर है। तीसरा मैच केयू और पीयू चंडीगढ़ के बीच हुआ।

दोनों टीमों को 11-11अंक मिले। चौथा मैच एमडीयू और पीयू पटियाला के बीच हुआ। इसमें भी एमडीयू रोहतक के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। एमडीयू को इस मैच में 14 अंक मिले। पटियाला की टीम 9 अंक ही हासिल कर सकी।
विज्ञापन


गोल्ड मेडलिस्ट ने किया शुभारंभ
कबड्डी के वर्ल्ड कप चैंपियन के गोल्ड मेडल विजेता जगपाल सिंह नरवाल और एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट जगदीप सिंह नरवाल ने मैच का शुभारंभ कराया। खेल निदेशक देवेंद्र सिंह ढुल ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान महेंद्र पाल पुनियानी, नवीन कुमार, राजकुमार हुड्डा, नरेश हुड्डा और सत्यदेव मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल के दो मुकाबले आज
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप के दो फाइनल मुकाबले बुधवार को होंगे। पहला मुकाबला एमडीयू और केयू और दूसरा पीयू पटियाला और पीयू चंडीगढ़ में होगा। अंकों के आधार पर विजेता और उपविजेता घोषित किए जाएंगे। इस दौरान कबड्डी नेशनल टीम के कैप्टन राकेश, उप कप्तान सुरजीत नरवाल, अर्जुन अवार्डी अनूप कुमार, एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट कविता मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed