फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   mc park name anger

पार्षद पति के नाम पर पार्क का नाम रखने से लोगों में रोष

Mon, 08 Sep 2014 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Mon, 08 Sep 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
चिन्योट कॉलोनी स्थित एक पार्क का नाम अमित मिगलानी पार्क रखे जाने पर लोगों ने रोष जताया है। यह एरिया वार्ड-11 की पार्षद अनीता मिगलानी का है।
विज्ञापन


लोगों ने पार्क का नाम नहीं बदले जाने पर विरोध करने की चेतावनी दी है। वहीं, इस बारे में पार्षद का कहना है कि पार्क का नाम अमित मिगलानी पार्क रखवाने का एजेंडा नगर निगम की बैठक में पास कराया था।

स्थानीय निवासी हन्नी, मनीष, कैलाश, प्रीतम ने कहा कि पार्षद के पति की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी। उन्होंने देश या समाज के लिए ऐसा कोई कार्य नहीं किया, जिससे उनके नाम पर पार्क का नाम रखा जाए।
विज्ञापन


नगर निगम की बैठक में भी पार्क का नाम अमित मिगलानी पार्क रखने के लिए किसी पार्षद ने सहमति नहीं जताई थी। यदि प्रशासन ने जल्द ही इस पार्क का नाम नहीं बदला तो इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पार्षद से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन बिना किसी वजह के पार्क का नाम अमित मिगलानी पार्क रखना गलत है।
अधिकारियों ने पास किया था एजेंडा
पार्क का काम अमित ने ही शुरू कराया था। इसलिए पार्क का नाम उनके नाम पर रखने के लिए बैठक में प्रस्ताव रखा गया था। इसे बोर्ड में अधिकारियों ने पास किया है। कुछ लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है।
अनीता मिगलानी, पार्षद, वार्ड-11, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed