{"_id":"1d97accc1c6feb2a9f40b9561859f819","slug":"mbbs-office-chair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हील चेयर पर ऑफिस पहुंचा एमबीबीएस का परिणाम ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
व्हील चेयर पर ऑफिस पहुंचा एमबीबीएस का परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 14 Dec 2014 03:05 AM IST
विज्ञापन
हेल्थ विवि रोहतक से एमबीबीएस कर रहे छात्रों का भविष्य व्हील चेयर पर घूमता है।
दो महिला बीयरर शनिवार दोपहर सवा 12 बजे वार्ड दो से एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों का रिजल्ट व्हील चेयर पर लेकर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा कराने पहुंचीं।
महिला बबीता से पूछा गया कि वह व्हील चेयर पर क्या लेकर आई है तो उसने कुछ भी बता पाने में असमर्थता जता दी। उसने बताया कि वह वार्ड दो से एक पैकेट लाई थी, जिसे जमा करवा दिया है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार का कहना है कि उन्होंने वार्ड दो की विभागाध्यक्ष से इस बारे में बात की है। विभागाध्यक्ष बीययर को पैकेट के बारे में अच्छे से नहीं बता पाए और वह ले कर चल दी। पैकेट इसलिए अहम था क्योंकि इसमें एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों का परिणाम था। इसके लिए सरकारी वाहन का प्रयोग किया जाना था। सारी गड़बड़ी ध्यान न दिए जाने की वजह से हुई है। भविष्य में विभागाध्यक्ष को सचेत रहने को कह दिया गया है।