{"_id":"da9945b990371b7dc8ab1fe09116a60f","slug":"married-women-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":" फंदे पर झूलती मिली विवाहिता","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
फंदे पर झूलती मिली विवाहिता
रोहतक।
Updated Mon, 23 Jun 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शिवाजी कॉलोनी अंतर्गत राजेंद्रा कॉलोनी में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने महिला के मायका पक्ष के लोगों की शिकायत पर पति, सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास और देवर फरार हैं।
विज्ञापन
विवाहिता अपने पीछे एक बेटी भी छोड़ गई है।
गोहाना के घड़वाल निवासी शिक्षा का विवाह करीब तीन साल पहले स्थानीय भिवानी चुंगी के पास स्थित राजेंद्रा कॉलोनी निवासी इंदल के साथ हुआ था। इंदल शुगर मिल में ठेकेदार के पास नौकरी करता है। परिजनों ने आरोप लगाया कि विवाह के कुछ दिनों बाद ही ससुरालियों ने शिक्षा को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दो दिन पहले भी शिक्षा के साथ मारपीट की गई थी। शनिवार को उसका शव घर में अपने कमरे में लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नई अनाज मंडी चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मृतका के भाई के बयान पर राजेंद्रा कॉलोनी निवासी उसके पति इंदल, सास बीरमती और देवर विक्की के खिलाफ दहेज हत्या समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन