फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   many application for women in trouble

मुसीबत में फंसी महिला के लिए हैं कई ऐप्स

Fri, 08 Mar 2013 04:35 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 08 Mar 2013 04:35 PM IST
विज्ञापन
many application for women in trouble

देश में महिलाओं के प्रति अपराध दिन पर दिन बढ़ रहा है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा एक अहम सवाल है। दिल्ली गैंग रेप की गूंज देश ही नहीं विदेशों में भी सुनाई दी। अपराधियों के खिलाफ हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद भी महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में कोई कमी नहीं आई।

विज्ञापन


आज वुमेन्स डे है, महिला दिवस से एक दिन पहले ही दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आठ लड़कियों को गलत हरकतों का शिकार होना पड़ा। सरकारी कवायदें भी इस तरह की करतूतों पर रोक लगाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। ऐसे में महिलाओं को अपनी सुरक्षा का ख्याल खुद रखना होगा। आज मोबाइल लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है और यह आपका सच्चा साथी साबित हो सकता है।
विज्ञापन


टेक्नोलॉजी के बढ़ते यूज के बीच कुछ सॉफ्टवेयर कंपनियों ने ऐसे मोबाइल ऐप्लीकेशन तैयार किए है जिनकी मदद से आप घर से बाहर रहेंगी तो आपके घर वालों की टेंशन कुछ कम हो सकती है। बात करते हैं ऐसे ही कुछ ऐप्लीकेशन की जिनकी मदद आप किसी मुसीबत में फंसने ले सकती हैं। इन ऐप्लीकेशन को आप इंटरनेट से फ्री में या कुछ रकम अदा कर डाउनलोड कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइफ 360
लाइफ 360 ऐप से आपका परिवार, दोस्त और खुद आप एक-दूसरे की लोकेशन जान सकते हैं। यदि आप किसी मुश्किल में हैं तो पैनिक बटन दबाइए, इससे आपकी लोकेशन को मैसेज आपके नजदीकियों के पास पहुंच जाएगा और आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

फाइटबैक
एंड्रायड, ब्लैकबेरी और विंडोज फोन के लिए तैयार किए गए इस ऐप्लीकेशन में जीपीआरएस और जीपीएस सुविधाएं हैं। यह आपके करीबियों को टेक्स्ट मैसेज भेजने के साथ ही फेसबुक अलर्ट भी देता है। ये एक पेड ऐप्लीकेशन है।

सर्किल ऑफ 6
यह ऐप 6 ऐसे लोगों का ग्रुप तैयार करता है जिन्हें आप अपनी सुरक्षा के लिहाज से सबसे ज्यादा मुफीद पाती हैं। यह ऐप एंड्रायड फोन को सपोर्ट करता है।

एसओएस विसिल
एसओएस विसिल आइफोन ऐप है। मैसेज भेजने के साथ ही इसमें विसिल भी बजती है। यदि आपके करीबी का मोबाइल साइलेंट मोड में है तो भी इसकी विसिल बजेगी। इसका कॉल बटन दबाते ही आप की स्थिति नेशनल हॉटलाइन पर चली जाती है।


कैब 4 मी
यह ऐप इमरजेंसी की स्थिति में कैब बुलाने में मददगार है। इसका बटन दबाते ही आपकी लोकेशन उन कैब कंपनियों के पास चली जाती है जिन्हें आपने पहले से फीड कर रखा होता है। इसके बाद आसपास की लोकेशन से आपके पास तुरंत कैब आ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed