फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   main road temp parking

मुख्य रोड पर अस्थाई पार्किंग के लिए जगह पर मंथन

Thu, 30 Oct 2014 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Thu, 30 Oct 2014 02:59 AM IST
विज्ञापन
शहर में ट्रैफिक, अपराध और सुरक्षा को लेकर बुधवार को विधायक मनीष ग्रोवर ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


चेन स्नैचिंग रोकने की हिदायत देते हुए कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए जल्द ही महिला पुलिस स्टेशन बनाने की योजना पर विचार होगा।

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सक्रिय भूमिका अदा करे ताकि लोग भयमुक्त जीवन जी सकें। कहा, शहर के मुख्य मार्ग पर कई ऐसे स्थान हैं जिन्हें पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

अगर वाहनों को निर्धारित पार्किंग में लगाया जाता है तो ट्रैफिक समस्या का समाधान हो जाएगा।
ये जगह सुझाई
रोहतक-हिसार रोड के लिए राजकीय विद्यालय के खाली पडे़ स्थान को अस्थाई पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
दुर्गा भवन मंदिर के समीप पुलिस स्टेशन के स्थान व इसके सामने बनी एक निजी इमारत।
नारायण कांप्लैक्स में भी पार्किंग की व्यवस्था है और हुडा कांप्लैक्स के टैक्सी स्टैंड को भी पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
अशोका मोड़ के लिए निवर्तमान सीएम के कैंप कार्यालय के स्थान को पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
शांतमई चौक से गोहाना अड्डे को जाने वाली सड़क पर अस्थाई डिवाइडर लगाया जाए।
गोहाना अड्डा व पुराना बस अड्डा पर निजी बसों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
छात्र-छात्राओं को ड्राइविंग के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम हों।
पीड़ित के साथ अच्छा व्यवहार करे पुलिस
विधायक ने कहा कि पुलिस स्टेशन में आने वाले पीड़ित के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा हो। शिकायत दर्ज करने में विलंब न किया जाए। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में एसपी सौरभ सिंह, एएसपी अभिषेक जोरवाल, डीएसपी यशपाल सिंह, डीएसपी अनिल कुमार व मुकेश कुमार, पीआरओ पुलिस वेद सिंह नैन, भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, भाजपा नगर पार्षद अशोक खुराना, भारतीय युवा जनता मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य कपिल नागपाल और प्रदीप सपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed