फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Lying in the scorching hot day, in the evening she drop relief drops

दिन में पड़ी भीषण गर्मी, शाम को टपकी राहत की बूंदे

Mon, 26 May 2014 01:37 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Mon, 26 May 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नौतपा के पहले दिन क्षेत्र के लोगों ने मौसम के दो रूप देखे। दोपहर तक जहां जबरदस्त गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए, वहीं शाम होने के साथ ही मौसम में बदलाव आया और 7:30 बजे आंधी के साथ बूंदाबंादी शुरू हो गई। मौसम सुहावना हो जाने से दिन में पड़ी गर्मी को लोग भुला कर घरों से निकल आए और मौसम का आनंद लिया। रात 8 बजे तक रूक-रूक कर बूंदाबंादी का दौर चल रहा था। आसमान बादलों से घिरा था।

आसमान में बिजली भी कड़क रही थी। सोनीपत शहर के साथ गोहाना और गन्नौर में भी बारिश हुई। जबकि खरखौदा सूखा रहा। इससे पहले दिन में क्षेत्र का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन

रविवार को नौतपा शुरू हो गया। जैसे की लोग पहले से ही भयंकर गर्मी की उम्मीद लगाए बैठे थे, रविवार को ठीक वैसा ही हुआ। सुबह से ही सूर्य देव ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दोपहर तक तापमान बढ़कर 43 डिग्री के पार हो गए। लोग पसीने से तर-बतर हो गए। लोगों के लिये राहत की बात थी कि रविवार की छुट्टी थी। लोगाें गर्मी से बचने के लिये घरों में ही दुबके रहे। सड़कें सुनसान थी और बाजार बंद। गर्मी के कारण उन लोगों का बुरा हाल था, जो किसी काम से घर से निकले थे। शाम तक लोगों ने गर्मी झेली। गर्मी मौसम भी नहीं झेल पाया और शाम होते-होते इसमें बदलाव शुरू हो गया। छह बजे के करीब जहां आसमान में बादल छाने लगे थे। वहीं साढ़े 7 बजे आंधी शुरू हो गई और साथ ही बरसात का दौरा भी शुरू हो गया। हालांकि बूंदाबंादी का दौर करीब आधे घंटे तक रहा। सड़कें बरसात के पानी सी गिली हो गई साथ ही हवा में ठंडक आ गई। लोगों ने इससे राहत की सांस ली। बरसात सोनीपत के साथ गोहाना व गन्नौर में भी हुई। जबकि खरखौदा एरिया इससे वंचित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना में भी हुई बरसात
गर्मी से राहत रविवार शाम शहरवासियों को तब मिली जब बारिश होनी शुरू हुई। सांय करीब सात बजे ही तेज हवा का झोंका आया और अपने साथ बारिश भी लाया। बारिश आने से दिन भर तप रही धरती से लोगों को राहत मिली। हल्की बूंदाबांदी से शहर में मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में कड़क रही बिजली तेज बारिश को आने का निमंत्रण देती नजर आई। रविवार को सुबह के समय से ही गर्मी ज्यादा थी और धरती से निकलने वाली तपन लोगों के रोगंटे खड़े कर रही थी। इस तपन से लोगों को रविवार सांय सात बजे आसमान से हुई हल्की बूंदाबांदी नेर राहत की सांस दिलाई। बरिश आने से तापमान कम हुआ और लोगों ने राहत महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed