ये है दुनिया की सबसे 'Lucky Photo', क्या आपने देखी?
एक शौकिया फोटोग्राफर डायलन ओ'डोनेल ने एक तस्वीर खींची है जो शायद उनके जीवन की सबसे भाग्यशाली तस्वीर होगी। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की उस वक्त तस्वीर खींची जब वह चंद्रमा के ऊपर से गुजर रहा था। यह किसी भी खगोल प्रेमी के लिए सबसे ज्यादा ईर्ष्या का विषय होगा।
नासा के 'स्पॉट द स्टेशन' एप्लीकेशन के जरिए ओ'डोनेल को यह पता चला कि स्पेस स्टेशन चंद्रमा के ऊपर से कुण क्षण के लिए होकर गुजरने वाला है। इसके बाद उन्होंने इसकी तस्वीर लेने की ठानी और आपने कैमरे के साथ तैयार हो गए। इसका मतलब यह नहीं कि यह आसान था।
आपको बता दें कि स्पेस स्टेशन 27 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धरती का चक्कर लगाती है जो महज 92.91 मिनट में अपना एक चक्कर पूरा कर लेती है। इस हिसाब से यह मात्र 0.33 सेकेंड में चंद्रमा को पार कर लेती है।
कैमरे और टेलीस्कोप
ओ'डोनेल को जैसे ही पता चला कि स्पेस स्टेशन उनके ऊपर से गुजरने वाला है, उन्होंने तुरंत ही अपने सभी संसाधनों के साथ अपनी पोजीशन बना ली। इस फोटो सूट के लिए उन्होंने अपने कैनन 70डी कैमरा और सेलेस्ट्रोन 9.25 इंच के टेलीस्कोप का इस्तेमाल किया।
उन्होंने बेहद ही कम समय में बर्स्ट फोटो एक्पोजर फायर किया। इसके लिए उन्होंने सेकेंड के 1/165वें हिस्से के बेहद ही तेज रफ्तार के शटर स्पीड का इस्तेमाल किया, साथ ही स्पेस स्टेशन की गति को फ्रिज करने के लिए आईएसओ 800 का भी प्रयोग किया।
डायलन ओ'डोनेल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मैं चंद्रमा के ऊपर से गुजर रहे अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की तस्वीर खींचकर बेहद ही खुश हूं। यह ठीक वैसा ही जैसे कोई अपने हाथ में एक कैमरा और दूसरे हाथ में एक घड़ी के साथ शटर रिलीज करता है। बिल्कुल वैसा ही।'