फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Love marriage attack on the boy's family

प्रेम विवाह करने पर लड़के के परिजनों पर हमला

Tue, 20 May 2014 12:42 AM IST
Jind
Jind Updated Tue, 20 May 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाह रचाने पर गांव राजपुरा भैण में लड़की के परिजनों ने लड़के के घर पर धावा बोल दिया। लड़की के रिश्तेदारों ने रात को लड़के के घर में घुस गए और तोड़फोड़ करने साथ ही उसके परिजनों पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में लड़के की मां, भाई और ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में लड़की के छह रिश्तेदारों पर घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। मामले में फिलहाल कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गांव राजपुरा भैण निवासी सतीश कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके छोटे भाई बिजेंद्र ने 16 अप्रैल को गांव सच्चाखेड़ा निवासी सविता के साथ भागकर प्रेम विवाह कर लिया था। तभी से दोनों फरार चल रहे थे। लड़की सविता के मामा गांव राजपुरा भैण में रहते हैं। सविता के मामा लड़के बिजेंद्र के घर से रंजिश रखने लगे और उनसे लड़की के बारे में पूछताछ करते थे। 17 मई की रात लड़की के मामा राजेश अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिजेंद्र के घर में घुस कर लाठी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में लड़के मां राजो देवी, भाई मनोज, ताऊ जोरा सिंह को गंभीर चोट आई। जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सतीश की शिकायत पर गांव राजपुरा भैण निवासी राजेश, जयसिंह, दलशेर, केलो देवी पत्नी जयसिंह, कृष्ण, हैप्पी के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

22 को गांव में हुई थी पंचायत
लड़के के चेचरे भाई दीपकमल ने बताया कि बिजेंद्र द्वारा सविता के साथ 16 अप्रैल को प्रेम विवाह करने के बाद 22 अप्रैल को गांव में पंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें पंचायत में लड़का बिजेंद्र और लड़की के मामा राजेश पक्ष के लोगों ने भाग लिया था। इसमें पंचायत ने फैसला लिया था कि इसमें लड़का बिजेंद्र के परिजनों का कोई दोष नहीं है और इसलिए दोनों पक्ष एक दूसरे से कोई रंजिश नहीं रखेंगे। पंचायत के फैसले पर दोनों पक्षों ने सहमति जता दी थी। फैसले के बाद भी लड़की के मामला पक्ष के लोगों ने बिजेंद्र के परिजनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि राजपुरा भैण निवासी बिजेंद्र ने गांव सच्चाखेड़ा निवासी सविता से प्रेम विवाह किया था। लड़की सविता के गांव राजपुरा भैण में मामे थे। भांजी के साथ प्रेम विवाह करने की रंजिश के चलते हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed