{"_id":"e13cd3967a386540a891b5fbb3250d51","slug":"lix-the-world-s-smallest-3d-pen-is-up-on-kickstarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे छोटा 3डी पेन, एक बटन दबाते ही 3डी स्कैच तैयार","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
दुनिया का सबसे छोटा 3डी पेन, एक बटन दबाते ही 3डी स्कैच तैयार
अमर उजाला, नई दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Mon, 21 Apr 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
जल्द ही बाजार में ऐसा 3डी पेन आने वाला है, जिसके जरिए आप शानदार कला बना सकते हैं। वेबसाइट किकस्टार्टर के अनुसार 6.5 इंच (16.5 सेमी) का 'लिक्स' नाम का एक अल्यूमीनियम पेन है जिसमें एबीएस व पीएलए प्लास्टिक फिलामेंट्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से सिर्फ एक बटन दबाने से 3डी स्कैच बनाना संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
इस पेन को यूएसबी के जरिए पावर आउटलेट से कनेक्ट कर चार्ज भी किया जा सकेगा। सिर्फ एक मिनट की चार्जिंग के बाद इसके फिलामेंट 3डी स्कैच बनाने के लिए अनुकूल तापमान पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
फेसबुक ने दिया एक और नया फीचर, कौन दोस्त आपके नजदीक
यह पेन अपने आउटपुट प्वाइंट से 395 डिग्री फैरनहाइट (202 डिग्री सेल्सियस) तापमान पैदा करेगा।
विज्ञापन
ज्यादा खूबसूरती से काम करने के लिए इसकी डिजाइन में दो तरह के स्पीड कंट्रोल बटन दिए गए हैं। इसमें इस्तेमाल किए गए फिलामेंट के अनुसार रंगों व ग्लॉस का चुनाव किया जा सकता है।
ये बाजार में पहला 3डी पेन नहीं है लेकिन डेवलेपर्स का दावा है कि ये दुनिया का सबसे छोटा 3डी पेन है। वेबसाइट पर इसकी कीमत 139.95 डॉलर करीब 8,440 रुपए बताई गई है।