अब टॉयलेट का पानी भी होगा पीने लायक
इसे 2005 में दानिश मैनुफेक्चरर ने बनाया था। लाइफस्ट्रा से आप एक हजार लीटर गंदे पानी को आसानी से साफ कर सकते है। इतना पानी एक आदमी के लिए एक साल तक चलेगा।
इस प्यूरिफायर में पानी से पैदा होने वाले 99.99 प्रतिशत बैक्टीरिया और पेरासाइट्स मर जायेगें। इसे बहुत आसानी से प्रयोग में लाया जा सकता है।
लाइफस्ट्रा, लाइफस्ट्रा परिवार के नाम से पूरा परिवार के प्रयोग के लिए भी फिल्टर बनाता है। इससे 18000 लीटर पानी साफ करता है जोकि पांच लोगों के परिवार के लिए तीन साल तक काफी रहेगा।
चालीस प्रतिशत तक डायरिया को कम करेगा
ये ऐसे देशों को आयात किया जायेगा जहां पानी की बड़ी समस्या है। टाइम मैगजीन ने इसे 2005 में 'बेस्ट इन्वेनशन ऑफ दा ईयर' का नाम दिया है। वहीं गिजमैक ने इसे 'इन्वेनशन ऑफ दा सेंचुरी' बताया है।
लाइफस्ट्रा 2010 के हायती के भूकम्प और पाकिस्तान में आयी बाढ़ के समय बांटा गया था। केन्या के मुटोमो में रेड क्रास ने 3750 स्कूली बच्चों को और 6750 घरों को ये फिल्टर मुहैया कराया गया था। उस समय केन्या सूखाग्रस्त था।