फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   LG unveils trio of L Series smartphones

लेटेस्ट एंड्रॉयड पर काम करने वाले एलजी के तीन नए स्मार्टफोन

Tue, 18 Feb 2014 12:05 PM IST
Updated Tue, 18 Feb 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
LG unveils trio of L Series smartphones

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) शुरू होने से पहले ही अपनी एल सीरीज के तीन स्मार्टफोंस प्रर्दशित किए हैं। कंपनी इन तीनों फोंस को 24 फरवरी 2014 को बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2014 में लॉन्च करेंगी।

विज्ञापन


एलजी सीरीज में लॉन्च किए एल90, एल70 और एल40 तीनों ही फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित हैं।

एलजी एल90

LG unveils trio of L Series smartphones

एलजी के एल90 (LG L90) के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो यह इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। फोन में 960x540 रेजल्यूशन के साथ 4.7 इंच की आईपीएस डिस्‍प्ले है।

एल90 में 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा 1.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और फोन का आकार 131.6 x 66.0 x 9.7 एमएम है। 1जीबी रैम के साथ 8जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त पावर बैकअप के लिए 2,540 एमएएच की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलजी एल70

LG unveils trio of L Series smartphones

वहीं एल70 (L70) में 800x400 रेजल्यूशन पिक्सल की 4.5 इंच आईपीएस डिसप्ले है। 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर आधारित इस फोन में 4जीबी इंटरनल मैमोरी और 1जीबी रैम है।

फोटोग्राफी के लिए 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा दिया है वहीं फ्रंट कैमरा 5.0 मैगापिक्सल या वीजीए हो सकता है इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। पावर बैकअप के लिए 2,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 3जी नेटवर्क की भी सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन

एलजी के एल40

LG unveils trio of L Series smartphones

एल40 (LG L40) के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो फोन का आकार 109.4 x 59.0 x 11.0 एमएम है और 3.5 इंच की स्क्रीन दी गई है। 512 एमबी रैम और 4जीबी इंटरनल मैमोरी है। 3जी नेटवर्क की सुविधा है इसके अलावा फोन की बैटरी का खुलासा बाजार में आने के बाद ही होगा जो कि 1700 या 1540 एमएएच हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed