फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   lg app fridge chat

ये ऐप करती है फ्रिज और वॉशिंग मशीन से चैट

Mon, 12 May 2014 12:42 PM IST
Updated Mon, 12 May 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
lg app fridge chat

एलजी ने कुछ ऐसे फ़्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे उपकरण लॉन्च किए हैं जो एक होम चैट ऐप की मदद से बातचीत कर सकते हैं। ये ऐप बता देगा कि फ़्रिज, वॉशिंग मशीन या कुकर जैसे उपकरण क्या कर रहे हैं।

विज्ञापन


टेक्स्ट चैट सर्विस की मदद से ये ऐप घर के बाहर होते भी आपको ये बताएगा कि आपके फ़्रिज में क्या-क्या है। यही नहीं, इस ऐप के ज़रिए एलजी कंपनी के अन्य उपकरणों को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन


अभी ऐसी सुविधा वाला ऐप दक्षिण कोरिया में ही उपलब्ध है लेकिन एलजी अमरीका और अन्य देशों में अपनी इस क्लिक करें सेवा के विस्तार की योजना बना रही है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे प्रॉडक्ट केवल चुनिंदा उपभोक्ताओं को ही भाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'डेविज मर्फ़ी ग्रुप कंसल्टेंट' के प्रमुख तकनीकी विश्लेषक, क्रिस ग्रीन का कहना है, "मुझे पक्का विश्वास है कि आज से 10 साल बाद हमें इससे भी ज्यादा स्मार्ट उपकरणों की ज़रूरत होगी। लेकिन अभी ये परीक्षण के तौर पर उपलब्ध है।"

वो कहते हैं, "ये कुछ ऐसा है जैसे फ़ोर्ड कंपनी कोई कंसेप्ट कार बनाने के बारे में सोच रही हो। अभी ये देखा जा रहा है कि यदि इसके लिए लोगों ने रुचि दिखाई तो क्या किया जा सकता है। "

एलजी का होमचैट ऐप अपने यूज़र के साथ 'लाइन' के ज़रिए बात करता है। लाइन एशिया का लोकप्रिय चैट ऐप है। इसे सहज भाषा शैली को समझने के लिए तैयार किया गया है।

एलजी घरेलू उपकरण

lg app fridge chat

इस फ़्रिज की खासियत ये है कि इसके भीतर एक वाइड-एंगल कैमरा लगा होगा। जब भी कोई फ़्रिज खोलेगा और बंद करेगा यह कैमरा फ़्रिज में रखी सामग्री की तस्वीरें खींच लेगा।

इससे जब भी यूज़र बाज़ार में होगा और उसे ये जानना होगा कि कहीं कोई सामान छूट तो नहीं रहा, वह इस ऐप की मदद से जान लेगा कि वो चीज़ फ़्रिज में है या नहीं।

इसके अलावा फ़्रिज के फ्रेशनेस ट्रैकर सॉफ़्टवेयर से ये पता चलता रहेगा कि फ़्रिज में रखी चीजें कहीं अपनी एक्सपायरी डेट से आगे तो नहीं चली गई। वैसे ऐप की इस विशेषता का फायदा उठाने के लिए यूज़र को हर सामग्री फ़्रिज में रखते हुए उसे ये जानकारी देनी होगी।

इसी तरह वॉशिंग मशीन को दूर से ही एक टेक्स्ट मैसेज "वॉशिंग शुरू करो" भेज कर चला सकते हैं और समय-समय पर ये मैसेज भेज कर अपडेट लिए जा सकते हैं कि "अभी क्या हो रहा है?"

हैकिंग का ख़तरा

lg app fridge chat

इसी तरह ओवन को नुस्खे का सुझाव देने के लिए कहा जा सकता है। फिर इसे उसके हिसाब से उचित तापमान तैयार करने का निर्देश दिया जा सकता है।

एलजी के अनुसार टेक्स्ट मैसेज स्मार्ट ऐप से नए स्तर की सुविधा पाई जा सकती है। लेकिन इस सुविधा के कम ख़तरे नहीं हैं।

ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के इंटरनेट इंस्टीच्यूट के डॉक्टर जोस राइट चेतावनी देते हुए कहते हैं, "इससे घर के उपकरणों के हैक होने का ख़तरा बढ़ जाता है। यदि ऐसा होता है तो शरारत करने वालों को गंभीर मौके उपलब्ध हो सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed