{"_id":"1ac17170-bfb2-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"lenovo-launches-new-smartphone-s890","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिनोवो ने लांच किया एक और स्मार्टफोन","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
लिनोवो ने लांच किया एक और स्मार्टफोन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 20 May 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी लिनोवो ने अपने स्मार्टफोन की रेंज में स्टाइलिश और बेहतरीन फीचर्स वाला नया ड्युल सिम फोन S890 लांच किया है।
विज्ञापन
एंड्रायड जेलीबीन पर चलने वाले लिनोवा के नए फोन में 5 इंच की आइपीएस डिस्पले है। बात करते हैं नए फोन के फीचर्स और खासियत के बारे में।
डिस्पले
लिनोवो S890 की 5 इंच की 540x960 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली आइपीएस कैपेसिटिव टचस्क्रीन डिस्पले है।
कैमरा
फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और वीडियो कॉलिंग के लिए VGA फ्रंट कैमरा है। वीजीए कैमरा यूजर को पसंद नहीं आने की उम्मीद है। फोन में आप इमेज को एडिट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रोसेसर और रैम
नए फोन में 1.2 गीगा हर्ट्ज का ड्युल कोर प्रोसेसर और 1 GB रैम है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
लिनोवो के नए फोन में एंड्रायड 4.1 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम है।
बैटरी और मेमोरी
फोन में 4 GB की इंटरनल मेमोरी है, जिसे 32GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 2250 mAh की दमदार बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फोन का 17.5 घंटे का टॉक टाइम और 13 दिन का स्टैंडबॉय टाइम है।
विज्ञापन
कीमत
दो आकर्षक रंगों में मिलने वाले लिनोवो S 890 की कीमत 20,899 रुपये है।
कनेक्टिविटी
ड्युल सिम वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए फोन में 2G, 3G, वाइ-फाइ, माइक्रो यूएसबी पोर्ट 2.0 और वाइ-फाइ है।