फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   lava launched chepest quad core processor phone

इंडिया का सबसे सस्ता क्वाड-कोर मोबाइल लांच

Thu, 23 May 2013 03:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 23 May 2013 03:46 PM IST
विज्ञापन
lava launched chepest quad core processor phone

भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी लावा ने अपनी आइरिस स्मार्टफोन सीरीज में क्वाड-कोर प्रोसेसर वाला सस्ता फोन लांच किया है। लावा आइरिस 458q एंड्रायड के लेटेस्ट वर्जन पर रन करता है।

विज्ञापन


लावा ने फोन की कीमत 8,999 रुपये रखी है। कंपनी का दावा है कि नया फोन भारतीय बाजार में क्वाड-कोर प्रोसेसर वाला सबसे सस्ता फोन है।

स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ते कंप्टीशन का सीधा फायदा ग्राहकों की जेब को मिल रहा है। बात करते हैं नए फोन के फीचर्स और खासियत के बारे में।

डिस्पले
लावा आइरिस 458q में 4.5 इंच की 480x854 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली कैपेसिटिव टच स्क्रीन है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
नए फोन में एंड्रायड का लेटेस्ट वर्जन 4.2 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस रेंज के फोन्स में जेलीबीन कम ही है।

प्रोसेसर
फोन में 1.2 गीगा हर्ट्ज का क्वाड-कोर प्रोसेसर और 512 MB की रैम है। क्वाड-कोर प्रोसेसर का फायदा यह होगा कि फोन में कोई भी ऐप्लीकेशन फटाफट खुलेगा।

कैमरा
आइरिस 458q में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए VGA फ्रंट कैमरा है।

मेमोरी
लावा के नए फोन में 4GB की इंटरनल स्टोरेज है, इसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।

कनेक्टिविटी और बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए आइरिस 458q में 3G, वाइ-फाइ और ब्लूटूथ 3.0 और 2,000 mAh की बैटरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed