अगर चाहते हैं कम कीमत में स्मार्टफोन, देखें ये 10 स्मार्टफोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्टफोन बाजार में आजकल आधुनिक फीचर्स के साथ महंगे हेंडसेट का काफी प्रचलन है, बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे भी है जो कि कम बजट में बेहतर स्मार्टफोन खरदीना चाहते हैं। आज बाजार में ऐसे स्मार्टफोन की भी कमी नहीं है। हम आपको ऐसे ही कुछ स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनमें कम बजट के साथ ही आधुनिक व बेहतरीन फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है।
नोकिया 501 डुअल सिम, कीमतः 4,740 रुपए
नोकिया 501 डुअल सिम में 320x240 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 7.62 सेमी का डिस्प्ले दिया गया है तथा फोन का वजन मात्र 91 ग्राम है। टच स्क्रीन वाले इस फोन में डुअल सिम के साथ 64 एमबी रैम दी गई है। वहीं एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए 32जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की भी सुविधा उपलब्ध है।
फोन में 3.2 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है किंतु फ्लैश नदारद है। नोकिया ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए फोन में जीपीएस, ब्लूटूथ और वाई-फाई उपलब्ध है। वहीं इस पर फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल ऐप का भी उपयोग किया जा सकता है। साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 1200 एमएएच की बैटरी दी गई है।
सैमसंग स्टार प्रो एस7262, कीमतः 5,580 रुपए
डुअल सिम आधारित सैमसंग स्टार प्रो में 4.0 इंच का स्क्रीन डिस्प्ले है तथा 1 गीगाहर्ट्ज कोर्टेक्स ए5 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.1 जेलीबीन पर आधारित है तथा 512 एमबी रैम उपलब्ध है।
फोन में 4जीबी इंबिल्ट मैमोरी के अतिरिक्त डाटा स्टोरेज के लिए 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए ऑटो फोकस के साथ 2.0 मेगापिक्सल का कैमरा है।
सेलकॉन ए40, कीमतः 5,755 रुपए
एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित सेलकॉन कम बजट स्मार्टफोन में एक बेहतर विकल्प है। इस फोन में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। सेलकॉन ए40 में डुअल सिम सपोर्ट है तथा 1.3 कोर्टेक्स ए7 डुअल कोर प्रोसेसर दिया गया है। मैमोरी के लिए 512 एमबी रैम और 4जीबी इंबिल्ट मैमोरी के अतिरिक्त एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए 32जीबी तक डाटा स्टोरेज की सुविधा है।
फोन में 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियो कॉलिंग के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर माइक्रो यूएसबी के अतिरिक्त 3जी, वाईफाई और ब्लूटूथ शामिल हैं। पावर बैकअप के लिए फोन में 1500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
स्पाइस स्टैलर ग्लैमर एमआई-436, कीमत: 5,399 रुपए
स्पाइस द्वारा लॉन्च किए गए स्पाइस स्टैलर ग्लैमर एमआई-436 में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन आधारित स्मार्टफोन में 4.0 इंच का कपैसिटिव स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा के अतिरिक्त वीडियो कॉलिंग के लिए 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है।
पावर बैकअप के लिए फोन में 1400 एमएएच की बैटरी है। वहीं फोन में डुअल सिम के सपोर्ट के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी का उपयोग किया जा सकता है। स्पाइस स्टैलर ग्लैमर एमआई-436 में 512 एमबी रैम तथा 4जीबी रोम शामिल है इसके अतिरिक्त कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर वाई-फाई, ब्लूटूथ, एज, जीपीआर और 3जी उपलब्ध हैं।
लावा 402 प्लस, कीमतः 5,830 रुपए
यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित है। प्रोसेसर के तौर पर 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर तथा कोर्टेक्स ए7 का उपयोग किया गया है। फोन में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.0 इंच का मल्टीटच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है।
512 एमबी रैम और 2.25 जीबी इंटरनल मैमोरी के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी शामिल है जिसके द्वारा 32 जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए 3.0 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है तथा वीडियो कॉलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल सेकेंड्री कैमरा भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 1500 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो फोन में ब्लूटूथ, जीपीआरएस, वाईफाई और 3जी शामिल है।
माइक्रोमैक्स बोल्ट ए068, कीमतः 5,600 रुपए
बोल्ट सीरीज का यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है तथा इसमें 1गीगाहर्ट्ज डुअलकोर के साथ एमटी6572एम प्रोसेसर का भी उपयोग किया गया है। फोन में 480x854 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। डुअल सिम सपोर्ट है तथा 512 एमबी रैम दी गई है।
वहीं 1जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32जीबी तक डाटा स्टोरेज की भी सुविधा उपलब्ध है। फ्लैश के साथ 5.0 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा तथा 0.3 मेगापिक्सल सेकेंड्री कैमरा भी उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए 2,000 एमएएच बैटरी है तथा कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर ब्लूटूथ, वाईफाई, 3जी और जीपीआरएस शामिल है।
हुआवई एसेंड वाई 320, कीमतः 5,600 रुपए
स्टाइलिश डिस्प्ले के इस स्मार्टफोन में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित एसेंड वाई320 में 1.3 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर मीडिया टेक एमटी6572 प्रोसेसर दिया गया है तथा 512 एमबी रैम है।
स्टोरेज के लिए 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है तथा 1350 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो फोन में ब्लूटूथ, वाईफाई, 3जी और यूएसबी पोर्ट शामिल है।
मैक्स एमएसडी7 स्मार्टी, कीमतः 5,400 रुपए
डुअल सिम आधारित इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 2.3.6 जिंजरब्रेड का उपयोग किया गया है। फोन में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। एलईडी फ्लैश के साथ 5.0 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है तथा वीडियो कॉलिंग के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
फोन में कुछ कैमरा फीचर्स भी उपलब्ध हैं जिनमें पैनोरामा, मल्टीएंगल और फेस डिटेक्शन महत्वपूर्ण हैं। 256 एमबी रैम है तथा कार्ड स्लॉट दिया गया है जहां माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक डाटा स्टोरेज किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 2,000 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर 3जी, जीपीआरएस, वाईफाई और ब्लूटूथ शामिल है।
जोलो ए500 क्लब, कीमतः 5,900 रुपए
फोन में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन का उपयोग किया गया है तथा 1.3 गीगाहर्ट्ज एमटीके 6572 डुअलकोर प्रोसेसर पर आधारित है। जोलो ए500 क्लब में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया है जो कि वन ग्लास स्क्रीन तकनीक से लैस है। जिसके द्वारा फोन को धूल-मिट्टी व स्क्रैच से बचाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा तथा 0.3 मेगापिक्सल सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। 512 एमबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए 32जीबी तक डाटा स्टोरेज की सुविधा है। डुअल सिम आधारित इस फोन में पावर बैकअप के लिए 1400 एमएएच की बैटरी दी गई है।
जियोनी पी2, कीमतः 5,950 रुपए
फोन में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का डिस्प्ले दिया गया है तथा यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित है। फ्लैश के साथ 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियो कॉलिंग के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर दिया गया है तथा 512 एमबी रैम है।
वहीं माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी की भी सुविधा दी गई है। फोन में 3जी नदारद है किंतु कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई और ब्लूटूथ उपलब्ध हैं। पावर बैकअप के लिए 1700 एमएएच की बैटरी दी गई है।