फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   lady doctor looted

लेडी डॉक्टर को ट्रेन से खींचा, पीटा और बैग छीनकर फरार

Thu, 09 Oct 2014 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Thu, 09 Oct 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन
जयपुर से रोहतक आ रही ट्रेन में एक महिला चिकित्सक  को बदमाश नीचे खींच ले गए।
विज्ञापन


ट्रेन को किसी ने चेन पुलिंग कर आउटर पर रुकवाया था। बदमाशों ने डॉक्टर से मारपीट की और हैंड बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह उनके चंगुल से निकल ट्रेन में चढ़ी और शोर मचाया।

हंगामे के बाद रोहतक रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वारदात मंगलवार रात सवा दो बजे की है।

ये है मामला
मॉडल टाउन निवासी फीजियोथैरेपिस्ट डॉ. प्रीति मंगलवार शाम को जयपुर से रोहतक आने के लिए अजमेर-चंडीगढ़ गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या जी-10 में बैठी। गाड़ी का रोहतक पहुंचने का निर्धारित समय रात 2 बजकर 20 मिनट का है। सवा 2 बजे प्रीति अपना सामान लेकर गेट के पास पहुंच गईं। दोनों गेट खुले थे। अचानक ट्रेन स्टेशन से पहले ही आउटर पर थम गई। डॉ. प्रीती ने बताया कि ट्रेन रुकते ही एक युवक उसके पीछे वाले गेट से चढ़ा और उसका मुंह दबोच लिया। उसका हैंड बैग बाईं ओर लटका था। बैग छीनने के लिए उसके कंधे पर जोर जोर से मारना शुरू कर दिया। बैग नहीं दिया तो ट्रेन से उतारने के लिए उसे धक्का देने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसका मुंह छोड़ा तो उसने चोर-चोर का शोर भी मचाया, लेकिन किसी ने आवाज नहीं सुनी।
विज्ञापन

विरोध किया तो खींच लिया नीचे
डॉ. प्रीती ने बताया कि बैग लूटने में नाकाम रहे बदमाश ने शोर मचाने पर उसे ट्रेन से नीचे खींच ट्रैक पर गिरा दिया। नीचे उसके तीन और भी साथी थे। वे चारों मुझे खींच कर तीसरी पटरी तक ले गए और नीचे गिराकर लात घूंस मारने लगे। चारों ने मारने के लिए पत्थर उठा लिए तो जान का खतरा देखते हुए हैंड बैग छोड़ दिया। बैग उठाकर बदमाश भागने लगे तो डॉक्टर ने उनका पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण वे भाग गए। धबराई डॉक्टर ट्रेन में चढ़ी और शोर मचा दिया। कंपार्टमेंट अटेंडेंट, टिकट कलेक्टर और यात्रियों की भीड़ जुट गई। बताया कि उसकी कई जरूरी किताबें भी ट्रैक पर गिर गईं हैं। आरोप है कि टिकट चैकर से शिकायत पुस्तिका मांगी तो वह आनाकानी करने लगा, बोला गार्ड के पास होगी। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी और दो-तीन मिनट में ही रोहतक स्टेशन पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत सुनने की बजाय झल्लाया गार्ड
स्टेशन पर इंतजार कर रहे प्रीति के पति अभिषेक शर्मा ने घायल पत्नी को देखा तो वह दंग रह गया। प्रीति नंगे पैर थी और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। लगातार खून बह रहा था। ट्रेन स्टाफ सही जवाब नहीं दे पाया। शिकायत पुस्तिका भी नहीं दी गई। ट्रेन चलने लगी तो उन्होंने दो बार चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया। गाड़ी पांच मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। अभिषेक  ने बताया कि दो बार ट्रेन रोकी तो गार्ड झल्लाता हुआ आया और झगड़ने लगा। कहा, यहां कुछ नहीं होने वाला, पुलिस के पास जाइए। इतने में प्रीति के ससुर और अन्य परिजन पहुंच गए। काफी देर तक हंगामे के बाद आरपीएफ का एक कर्मचारी पहुंचा। वह उन्हें जीआरपी थाना में ले गया। जीआरपी ने महिला चिकित्सक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
3 दिन से हो रही हैं वारदात
चिकित्सक ने बताया कि बोगी नंबर जी-10 में शोर मचाने पर पहुंचे टिकट कलेक्टर ने बोगी अटेंडेंट को लताड़ लगाई। कहा, पिछले तीन दिनों से लगातार वारदात हो रही हैं तो गेट पहले से ही कैसे खुल रहे हैं।
वर्जन :::
‘महिला चिकित्सक के साथ लूटपाट की घटना हुई है। एएसएम से भी ट्रेन के बारे में जानकारी मांगी गई। उन्होंने बताया कि आउटर पर ट्रेन में चेन पुलिंग हुई थी। मामले में जांच की जा रही है। ट्रेन में हमारी ओर से कोई सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है और न ही आरपीएफ की ही गारद इसमें चलती है।’  

साहब सिंह, एसएचओ, जीआरपी, रोहतक।

‘इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। हमारी शिकायत पुस्तिका स्टेशन पूछताछ केंद्र पर ही रहती है। लेकिन यदि ट्रेन स्टाफ की ओर से उन्हें शिकायत पुस्तिका नहीं दी गई है तो उसकी जांच कराई जाएगी।’
बी. एस. मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन, रोहतक।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed