{"_id":"00fbc5d900a5b109435caef39382024b","slug":"krish-and-milind-soman","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू ट्यूब पर छाए कृष और मिलिंद के वीडियो","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
यू ट्यूब पर छाए कृष और मिलिंद के वीडियो
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Oct 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यू ट्यूब पर कृष का पहला ट्रेलर हिट होने के बाद, अब कृष का डायलॉग प्रोमो लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
एक तरफ जहां दर्शकों ने कृष के ट्रेलर और गानों को खूब पसंद किया वहीं डायलॉग प्रोमो को भी खूब पसंद किया जा रहा है। मात्र तीन दिन में 5 लाख से ज्यादा लोग इस प्रोमो को देख चुके हैं।
कृष के इस डायलॉग प्रोमो में प्रियंका चोपड़ा चोपड़ा दिखाई दे रही है। कृष की टीम फिल्म ने कई दूसरे डायलॉग प्रोमो यू ट्यूब पर रिलीज कर चुके हैं।
इससे पहले फिल्म का रघुपति राघव राजा राम गाना भी खूब पसंद किया जा रहा है।
मिलिंद सोमन भी छाए
काफी दिनों बाद पर्दे पर नजर आने वाले मिलिंद सोमन भी आज कल नेट और यू ट्यूब पर हिट हैं। दरअसल लंबे समय बाद मिलिंद एक ओल्ड स्पाइस आफ्टर शेव ऐड में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मिलिंद इस ऐड में काफी हॉट लुक में नजर आ रहे हैं। मिलिंद का ये वीडियो अभी तक एक सप्ताह में 18 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी मिलिंद की काफी चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
देखें कृष के डायलॉग प्रोमो का वीडियो-->