फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   know about samsung galaxy s4 specifications

सैमसंग 'गैलेक्सी एस4' के बारे में जानिए 7 बातें

Wed, 06 Mar 2013 11:02 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 06 Mar 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
know about samsung galaxy s4 specifications

गैलेक्सी एस 3 से स्मार्टफोन मार्केट में धूम मचाने के बाद सैमसंग जल्द ही अब गैलेक्सी एस4 को लांच करने जा रही है। गैलेक्सी सीरीज का नया फोन कैसा होगा और इसमें क्या फीचर्स होंगे, इस पर लोग पिछले काफी समय से कयास लगा रहे हैं। खबरों के मुताबिक कंपनी 14 मार्च को एक बड़े इवेंट में नए फोन को दुनिया के सामने पेश करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


कंपनी की लाख कोशिश के बावजूद ट्विटर पर लांचिंग से पहले ही गैलेक्सी एस 4 की तस्वीर और फीचर्स लीक हो गए है। लीक हुई पिक्चर में साफ दिखाई दे रहा है कि नए फोन में कोई भी हार्डवेयर बटन नहीं होगा। फ्रंट कैमरा और ओटी सेंसर फोन की दायीं तरफ दिया गया है। जानकारों का मानना है कि गैलेक्सी एस4 ऐपल के आइफोन 5 को टक्कर देगा। बात करते हैं जल्द ही लांच होने वाले गैलेक्सी एस 4 में क्या-क्या फीचर्स हो सकते हैं।
विज्ञापन


डिस्पले
सैमसंग के गैलेक्सी एस 4 में 4.99 इंच की 1080x1920 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली सुपर एम्लोइड कैपेसिटिव टच स्क्रीन होने की उम्मीद है। गैलेक्सी एस3 को सैमसंग ने 4.8 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया था। नए फोन की पिक्सल क्वालिटी ज्यादा होने से यह है कि इसके बाजार में आने से कंप्टीशन बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोसेसर
ट्विटर पर लीक हुए फीचर्स को मानें तो गैलेक्सी एस 4 में 1.8 गीगा हर्ट्ज का कोरटेक्स A15 प्रोसेसर होगा। जो कि सैमसंग के पिछले सभी स्मार्टफोन से अपग्रेड क्वालिटी का है। कंपनी ने गैलेक्सी एस 3 में 1.4 गीगाहर्टज का क्वाड कोर प्रोसेसर यूज किया था।

आइ स्क्रॉलिंग फीचर
ऐसी भी खबर है कि मोबाइल फोन के फ्रंट पर एक कैमरा होगा जो यूजर की नजरों को पढ़ेगा यानी यूजर मोबाइल पर कहां देख रहा है उसको कैच करेगा। उदाहरण के लिए यदि यूजर की नजर बॉटम पर पहुंचेगी तो इसमें ऑटोमैटिकली ऑटोमैटिकली अगला पेज खुल जाएगा।

कैमरा
गैलेक्सी सीरीज के नए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। गैलेक्सी एस3 को कंपनी ने 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ लांच किया था।

ऑपरेटिंग सिस्टम
इसमें एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन 4.2 जेलीबीन होगा। जेलीबीन एंड्रायड का लेटेस्ट वर्जन है।

रैम
नए फोन की 2GB रैम भी दमदार क्वालिटी की है। अभी तक कुछ ही कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन को 2GB रैम के साथ पेश किया है। आइफोन 5 में 1GB रैम है। एचटीसी वन, सोनी एक्पीरिया z और ब्लैकबेरी z10 में 2GB रैम है।


कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग के नए हाई रेंज स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 4.0, वाइ-फाइ, एनएफसी और जीपीएस होने की उम्मीद की जा रही है।

सैमसंग का नया फोन बाजार में 16GB, 32GB और 64GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा। सैममोबाइल की एक रिपोर्ट के मुताबिक नया फोन बाजार में ब्लैक और व्हाइट कलर में छह वेरिएंट (16GB, 32GB और 64GB) के साथ उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed