{"_id":"3d7dd29f1e9679c71b2438804edfdf2c","slug":"kiran-chaudhry-supporters-jammed-imposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण चौधरी समर्थकों ने लगाया जाम","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
किरण चौधरी समर्थकों ने लगाया जाम
भिवानी
Updated Fri, 21 Mar 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी पर कोरियावास (नारनौल) में बुधवार सायं हुए पथराव की घटना से नाराज उनके समर्थकों ने गुरुवार दोपहर हांसी गेट चौक पर जाम लगाया। समर्थकों ने करीब आधा घंटा मुख्य मार्ग जाम रख रोष जताया और हमलावरों का पुतला फूंका। समर्थकाें ने पुलिस प्रशासन से हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि बुधवार सायं करीब साढे़ सात बजे कोरियावास गांव में जनसभा के दौरान जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी पर पथराव किया था। पत्थर लगने से घायल जनस्वास्थ्य मंत्री को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस से जुडे़ उनके समर्थक दोपहर करीब 12 बजे हांसी गेट चौक पर एकत्रित हुए। पहले रोष प्रदर्शन किया और फिर चित्रकुट के पास रोड जाम कर दिया।
समर्थकों ने साढे़ 12 बजे मार्ग को जाम किया और एक बजे तक मार्ग जाम रखा। समर्थकाें का कहना था कि 1987 तथा 1989 में भी भिवानी की जनता ने चुनावी हिंसा झेली थी। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले में हस्तक्षेप करने और भिवानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग करते हुए भिवानी को अति संवेदशील क्षेत्र घोषित करने की मांग की। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि चुनाव के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल बिगाड़ने के लिए हिंसा करवाई गई है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे एसएचओ सिटी संदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस मौके पर नरेंद्र, नरेश कुमार, दर्शन कोंटिया, मा. अशोक, बालू वाल्मीकि आदि मौजूद थे।
हमले की निंदा की
उधर, दिनोद गेट पर महिलाओं ने रोष प्रदर्शन कर हमले की घटना की निंदा की। महिलाओं ने कहा कि यह हमला किरण चौधरी पर नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान पर हमला है। उन्होेंने कहा कि कुछ विकृत मानसिकता के नेता महिलाओं को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते। ये नेता न तो महिलाओं का सम्मान करते हैं और न ही उनके उत्थान को देख पाते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी जिनके इशारे पर किरण चौधरी पर कातिलाना हमला किया गया है।
तोशाम/बहल। किरण चौधरी पर हमले का बहल और तोशाम में भी विरोध हुआ। बहल संवाद सहयोगी के अनुसार, किरण समर्थकों ने घटना के विरोध में जुलूस निकाला और भिवानी रोड पर हमलावरों का पुतला जलाया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता राजगढ रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। कांग्रेस ब्लॉक प्रधान सतबीर सिरसी ने कहा कि कांग्रेस नेत्री पर इस तरह हमला करना लोकतंत्र को चुनौती देना है। दिनेश महमिया ने कहा कि ऐसा करके लोग भिवानी महेंद्रगढ़ की जनता के इरादे नहीं बदल सकते हैै। कार्यकर्ताआें ने बहल में प्रदर्शन किया। इस मौके पर सतबीर कासनी खुर्द, विजय फौगाट, सुशील कासनी कलां, सुनील हरियावास, सोमवीर मोरवाल आदि मौजूद थे।
तोशाम संवाद सहयोगी अनुसार, कार्यकर्ताओं ने कसबे में प्रदर्शन कर गुंडागर्दी का पुतला फूंका। किरण समर्थकों ने पत्थरबाजी में संलिप्त लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान हरिसिंह सांगवान, सुखबीर चेयरमैन, महेंद्र नंबरदार, ऐडवोकेट सुरेश ढूल, नवनीत थिलौड, सज्जन संडवा, सुनील महता, मंजीत ईश्रवाल, पंडित रामकिशन शर्मा, मुखत्यार सांगवान, उमेश बागनवाला, अतुल महता, कुलदीप पटौदी, बजरंग मड्डू आदि मौजूद थे।