फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   kidnap crime baby

गोद नहीं दिया तो किया बच्चे का अपहरण

Wed, 10 Sep 2014 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Wed, 10 Sep 2014 02:32 AM IST
विज्ञापन
जनता कॉलोनी निवासी एक महिला और उसका पति 14 माह के बच्चे को अगवा कर फरार हो गये। बच्चे के पिता ने घटना की शिकायत शिवाजी कालोनी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

  शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी हरनारायण राठी ने बताया कि जनता कॉलोनी निवासी दयाराम और रेलवे कालोनी निवासी शिवकुमार दोनों दोस्त थे। शिवकुमार की कोई औलाद नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए उसने दयाराम से कहा कि वह एक बच्चा उन्हें गोद दे दे। इस पर दयाराम राजी हो गया। मगर बाद में दयाराम ने बच्चा गोद देने से मना कर दिया।

शिवकुमार ने दयाराम को मनाने का काफी प्रयास किया, मगर वह नहीं माना। मंगलवार को शिवकुमार अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ दयाराम के घर पहुंच गया।

लक्ष्मी ने दयाराम के 14 महीने के बच्चे गणेश को गोद में उठा लिया तथा उसे प्यार दुलार करने लगी। वह यह कहते हुए घर से बाहर निकल गई कि वह गणेश को दुकान से कुछ खाने के लिए दिला कर लाती है। लगभग 5 मिनट बाद शिवकुमार भी पेशाब करने के बहाने घर से बाहर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक जब दोनों वापस नहीं आए तो दयाराम ने उन्हें ढूंढ़ना शुरू किया, मगर वे कहीं नहीं मिले। इस पर दयाराम शिवाजी कॉलोनी थाने में पहुंचा तथा घटना की शिकायत दी। एसएचओ हरनारायण राठी ने बताया कि दयाराम की शिकायत पर शिवकुमार व लक्ष्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed