फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Kick out of jail detainees - punching

जेल के अंदर बंदियों में चले लात-घूसे

Mon, 09 Jun 2014 01:02 AM IST
bhiwani
bhiwani Updated Mon, 09 Jun 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। जेल के बैरक तीन में रात को बंदियों में घमासान हुआ। चौधर को लेकर हुई जंग में दो पक्षों के करीब 12 बंदियों में जमकर लात घूसे चले। झगडे़ में एक बंदी को गंभीर चोट आई। पुलिस ने सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर आठ बंदियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

झगड़ा रात करीब 10 बजे हुआ। बताया जाता है कि जेल के बैरक तीन में दो पक्षों में चौधर को लेकर झगड़ा हुआ। झगडे़ की शुरुआत रास्ता रोकने से हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे चले। सूचना पर जेल पुलिस कर्मी बैरक में पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग किया।
विज्ञापन


 सदर थाना पुलिस ने सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर पवन काकड़ौली, सुनील, विनोद सोरखी, हरिश, कृष्ण, नीरज काकड़ौली हुकमी, सुनील सिवानी और किताब के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। झगडे़ में दूसरे पक्ष से सतीश, विकास, सुभाष शामिल थे। मामले की जांच कर रहे एसआई चंद्र सिंह ने बताया कि सुपरिटेंडेंट की शिकायत आई है। जेल में बंदियों के पक्षों में झगड़ा हुआ है। शिकायत पर आठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed