{"_id":"8a90ddf1bdc336aafe5b44f2666b582f","slug":"kevdha-shot-went-in-including-5-injured-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेवड़ा में चली गोली, दंपति समेत 5 घायल","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
खेवड़ा में चली गोली, दंपति समेत 5 घायल
Sonipat
Updated Sat, 10 May 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खेवड़ा में शुक्रवार रात को आपसी कहासुनी के बाद दो परिवारों में खुनी संघर्ष हो गया। विवाद में चली गोली लगने से जहां एक पक्ष दंपत्ति समेत 5 व्यक्ति घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के दो व्यक्तियों को भी चोट आई है। रात को घायलों को सिविल अस्पताल सोनीपत में दाखिल कराया गया, जहां से उनको डाक्टरों ने पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। सूचना के बाद थाना राई प्रभारी बलजीत सिंह छानबीन में जुटे थे।
गांव खेवड़ा में शुक्रवार रात को गली में पशु बांधने को लेकर सतबीर व राजबीर के परिवार के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसमेंसतबीर पक्ष की ओर से गोलियां चलाई गई। गोलियां राजबीर व उसकी पत्नी कमला के अलावा, परिवार के दो बालकों नीरज व चिंटू के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी लगी। घायलों को रात को ही सोनीपत के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। इनको डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के सतबीर व एक अन्य को भी घायलावस्था में सिविल अस्पताल में लाया गया। दोनों के सिर में गंभीर चोटे आई थी।
इस बीच थाना राई प्रभारी बलजीत सिंह भी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के आने से पहले ही गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति यहां से चले गए। पुलिस को समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चला था कि परिजन गोली लगने से घायल लोगों को कहां किस अस्पताल में ले गए हैं। डाक्टरों ने इनको पीजीआई खानपुर के लिए रेफर किया था, लेकिन रात को 11 बजे तक वे वहां नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
आज ही हुई थी पिता की मौत
गांव खेवड़ा में सतबीर के पिता करतार की शुक्रवार शाम बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिवार के लोग उनके संस्कार में बैठे थे। करतार पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। रात 9 बजे के करीब गली में भैंस बांधने को लेकर (सतबीर पक्ष के मुताबिक) राजबीर के साथ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ गया। इसमें आरोप है कि सतबीर के परिवार के किसी एक सदस्य ने राजबीर व उसके परिजनों पर गोलियां चला दी। इसमें राजबीर व उसके पक्ष के 4 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। हालांकि सतबीर ने गोली चलाने की बात से इंकार किया है।
गांव खेवड़ा में मामूली बात को लेकर गोलियां चली हैं। इसमें राजबीर व उसकी पत्नी कमला को गोली लगी। अन्य के भी गोली लगने की बात कही जा रही है, पर हो सकता है दूसरे गोली के छर्रे से घायल हुए हों। परिजन घायलों को कहां लेकर गए हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। घायलों के बयान दर्ज होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
बलजीत सिंह, प्रभारी, थाना राई
..