फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   karbonn launches new smartphone titanium s5

सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड की खूबियों वाला सस्ता फोन

Wed, 20 Mar 2013 05:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 20 Mar 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
karbonn launches new smartphone titanium s5

मोबाइल बनाने वाली भारतीय कंपनी कार्बन ने बड़ी स्क्रीन वाले सस्ते एंड्रायड फोन को सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड के फीचर्स में लांच किया है। कार्बन के नए टाइटेनियम एस5 की कीमत 12,000 रुपये रखी है, वहीं गैलेक्सी ग्रांड का दाम 21,500 रुपये है।

विज्ञापन


ड्युल सिम (जीएसएम+जीएसएम) को सपोर्ट करने वाले कार्बन टाइटेनियम एस5 की 5 इंच की बड़ी स्क्रीन है, जिससे यह फेबलेट (स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों) कैटगरी में भी फिट बैठता है। नया स्मार्टफोन एंड्रायड 4.1 जेली बीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
विज्ञापन


फोन में ज्यादातर फीचर्स सैमसंग के गैलेक्सी ग्रांड जैसे है। इसी रेंज में देखा जाए तो यह माइक्रोमैक्स A116 कैनवास एचडी को टक्कर दे सकता है। इसका एक सिम 3G नेटवर्क और दूसरा सिम 2G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। बात करते हैं नए फोन के फीचर्स और खासियत के बारे में।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्पले
कार्बन के नए टाइटेनियम एस5 फोन में 960x540 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 5 इंच की मल्टीटच कैपेसिटिव टच डिस्पले हैं। वहीं गैलेक्सी ग्रांड में 480x800 पिक्सल रिज्यूलूशन की कैपेसिटिव टचस्क्रीन है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
टाइटेनियम एस5 और गैलेक्सी ग्रांड दोनों में ही एंड्रायड 4.1 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम है। जेलीबीन एंड्रायड का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है।

प्रोसेसर और रैम
कार्बन के नए लांच किए गए स्मार्टफोन में 1.2 गीगा हर्ट्ज का क्वाड कोर और गैलेक्सी ग्रांड में 1.2 गीगा हर्ट्ज का ड्युल कोर प्रोसेसर है। दोनों ही फोन में 1 GB की रैम है।

मेमोरी
पांच इंच की स्क्रीन वाले टाइटेनियम एस5 में 4GB की इंटरनल मेमोरी है, इसे 32GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है। वहीं गैलेक्सी ग्रांड की 8GB इंटरनल मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड से 64GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा
सैमसंग और कार्बन दोनों के ही फोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए कार्बन टाइटेनियम और गैलेक्सी ग्रांड में ब्लूटूथ, वाइ-फाइ, 3G और USB पोर्ट है। कार्बन के फोन में 2,000 mAh की बैटरी है और गैलेक्सी ग्रांड में 2,100 mAh की बैटरी है।


क्यों खरीदें
टाइटेनियम एस5 में सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड जैसे ही फीचर्स है। दोनों फोन की कीमत में अंतर है। इससे रेंज में थोड़ा ऊपर माइक्रोमैक्स A116 कैनवास एचडी में भी ऐसे ही फीचर्स है। गैलेक्सी ग्रांड और टाइटेनियम एस5 की टच क्वालिटी में थोड़ा फर्क है। यदि आप बड़ी स्क्रीन वाले बजट स्मार्टफोन की तलाश में है तो कार्बन के फोन को ले सकते हैं।

क्यों न खरीदें
यदि भविष्य में फोन में कोई परेशानी आती है तो कार्बन के सर्विस सेंटर कम है, जिससे आपको फोन को सही कराने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed