{"_id":"2b09c40a-b716-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"karbonn-launches-dual-sim-phablet-a25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्युल कोर प्रोसेसर वाला सबसे सस्ता फोन लांच","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
ड्युल कोर प्रोसेसर वाला सबसे सस्ता फोन लांच
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 08 May 2013 07:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल निर्माता कंपनी कार्बन ने भारतीय बाजार में अपने नए फैबलेट 'A25' को पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि नया फैबलेट ड्युल कोर प्रोसेसर में अभी तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।
विज्ञापन
एंड्रायड 4.0 आइस्क्रीम सेंडविच ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले कार्बन 'A25' में 480x800 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 5 इंच की टीएफटी कैपेसिटिव टचस्क्रीन है।
ड्युल सिम कनेक्टिविटी वाला नया फैबलेट ऑन लाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर 6,590 रुपये में उपलब्ध है। बात करते हैं कार्बन A25 के फीचर्स के बारे में।
डिस्पले
कार्बन A25 में 480x800 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 5 इंच की टीएफटी कैपेसिटिव डिस्पले है।
प्रोसेसर और रैम
फैबलेट में 1 गीगा हर्ट्ज का ड्युल कोर प्रोसेसर और 512 MB की रैम है। कम दामों में ड्युल कोर प्रोसेसर इसे खास बनाता है, हालांकि इसमें रैम की कॉनफ्रीगेशन कम है।
विज्ञापन
मेमोरी
कार्बन के नए फैबलेट में 512MB की इंटरनल मेमोरी है, इसे माइक्रो एसडी कार्ड से 32GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।
कैमरा और बैटरी
नए स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर और वीडियो कॉलिंग के लिए VGA फ्रंट कैमरा के साथ ही 2,000 mAh की बैटरी है।
कनेक्टिविटी
ड्युल सिम (जीएसएम+जीएसएम) के साथ ही फोन में कनेक्टिविटी के लिए 2G, वाइ-फाइ और ब्लूटूथ 3.0 है।
क्यों खरीदें
कम कीमत में ड्युल कोर प्रोसेसर, 5 इंच की स्क्रीन, 5 मेगापिक्सल कैमरा और ड्युल सिम कनेक्टिविटी आपके लिए नया अनुभव साबित हो सकती है। यदि आपका बड़ी डिस्पले वाला फोन लेने का मूड है, तो ट्राई कर सकते हैं।
विज्ञापन
क्यों न खरीदें
नए फैबलेट कार्बन A25 में 3G कनेक्टिविटी की कमी यूजर को निराश कर सकती है।