फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Just crushed the bike rider, driver critical

बस ने बाइक सवार को कुचला, चालक गंभीर

Sat, 16 Aug 2014 11:12 PM IST
फतेहाबाद
फतेहाबाद Updated Sat, 16 Aug 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
सिरसा रोड पर डेरा कैंटीन के पास शनिवार दोपहर कैंटर को ओवरटेक कर रहे बाइक चालक की सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। कैंटर चालक घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


 शहर पुलिस ने रोडवेज बस, कैंटर तथा मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरू कर दी है।
भोड़िया खेड़ा निवासी अशोक पुत्र होशियार चंद टुटेजा तथा ठाकर बस्ती निवासी जितेंद्र पुत्र सुनील ने सांझे में जेसीबी चलाते थे। इसी मामले में वह दरियापुर गांव के पास किसी से पैसे लेने के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर जब वह दरियापुर से वापस आ रहे थे तो डेरा कैंटीन के पास उन्होंने कैंटर को ओवरटेक किया, और सामने से आ रही बस से टकरा गए और बस अशोक के ऊपर से गुजर गई और जितेंद्र के पैर को रौंद दिया। हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक अशोक के शव को अपने कब्जे में लिया तथा घायल जितेंद्र को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने जितेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed