{"_id":"d65bd0f01a35b15473332aabcb85faa6","slug":"jat-college-win-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट कालेज ने जीता फाइनल ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
जाट कालेज ने जीता फाइनल
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Sun, 02 Nov 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में हुई अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में रोहतक की जाट कॉलेज ने कब्जा कर लिया है।
जाट कॉलेज की टीम ने फाइनल के कड़े मुकाबले में भिवानी के वैश्य कालेज की टीम को 34-27 से हराकर इस खिताब अपने नाम कर लिया।
इस रोचक मुकाबले पर बीच में कई बार दोनों टीमें बराबरी पर भी चलती रही। आखिर में जाट कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भिवानी की टीम को दूसरे नंबर पर रखा।
समापन पर कुलपति एचएस चहल ने विजेता जॉट कालेज की टीम को पुरस्कार दिया। जॉट कालेज की टीम के कोच पवन कुमार सहित टीम के खिलाड़ियाें ने जाट कॉलेज की ओर से इस जीत को जाट कॉलेज के खेल प्रशिक्षक स्वर्गीय बलजीत नांदल की तेरहवीं पर उनको समर्पित करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि बलजीत नांदल ने हमेशा खिलाड़ियों को बेहतर मुकाम दिलवाने का कार्य किया। कुलपति चहल ने कहा कि हाल ही में एशियाड खेलों में कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्ग में भारत ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर इस खेल में अपने दबदबे का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि प्रो कबड्डी लीग के शुरू होने के बाद इस खेल में बेहतर भविष्य की नई राहें खुली हैं। फाइनल मैच से पहले कुलपति चहल ने ध्वजारोहण कर किया।
विज्ञापन
अंतरविश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता
एमडीयू में उत्तर क्षेत्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता (नार्थ जोन वूमेन कबड्डी चैंपियनशिप) का शानदार आगाज हुआ। कुलपति एचएस चहल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल निदेशक डा. डीएस ढुल ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के उत्तर क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों की 26 टीमें भाग ले रही है। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुलताज सिंह, डा. कृष्णा चौधरी सहित अन्य प्राध्यापकगण, खेल प्रशिक्षक, निर्णायक मंडल के सदस्य एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
रुहेलखंड ने अंबेडकर विवि को हराया
एमडीयू में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन अधिकतर मैच रोमांचक रहे। पहला मैच रुहेलखंड और अंबेडकर विश्वविद्यालय टीम के बीच हुआ। रुहेलखंड के अनुभवी खिलाड़ियों ने मैच का एक तरफा बनाते हुए आगरा की टीम को 46-13 के अंतर से मात दी। दूसरे मैच में अमृतसर ने फैजाबाद को 32-1 के भारी अंतर से हराकर बाजी मार ली। दिल्ली और कानपुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अंतत: 20-18 के अंतर से दिल्ली ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।