{"_id":"253cc8eb73dc82f2523af89deaab2710","slug":"jat-college-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट कॉलेज बना जोनल इंटर कॉलेज क्रिकेट चैंपियनशिप का विजेता","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
जाट कॉलेज बना जोनल इंटर कॉलेज क्रिकेट चैंपियनशिप का विजेता
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Thu, 09 Oct 2014 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में खेली जा रही इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं में जोनल इंटर कॉलेज क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया।
क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में जाट कॉलेज रोहतक की टीम राजकीय कॉलेज गुड़गांव की टीम को हराकर जोनल इंटर कॉलेज क्रिकेट चैंपियनशिप की विजेता रही। इसके अलावा एमडीयू कैंपस में कबड्डी, बैडमिंटन और हैंडबॉल प्रतियोगिताएं भी हुईं।
एमडीयू में जोनल इंटर कॉलेज क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में जाट कॉलेज रेाहतक ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 104 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी गुड़गांव की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर महज 98 रन ही बना पाई और 6 रनों से हार गई। इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर के लिए राजकीय कॉलेज भिवानी और राजकीय कॉलेज, झज्जर के बीच मैच हुआ। भिवानी की टीम ने 104 रनों से झज्जर की टीम पर जीत दर्ज की।
कबड्डी में रोहतक का रहा जलवा
महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में एक कड़े मुकाबले में एमकेजेेके, रोहतक की टीम ने एमएमपी, झाजूकलां की टीम को दो अंकों से मात दी। कबड्डी प्रतियोगिता में करीब 10 मुकाबले खेले गए। महिला हैंडबॉल के सेमीफाइल मुकाबले में झोजूकलां ने डीएवी कॉलेज कोसली के बीच मैच खेला गया। जोजूकलां ने कोसली की टीम को 18 -16 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। बृहस्पतिवार को यूडीटी आौर एमकेजेके रोहतक के बीच दूसरा सेमीफाइन मुकाबला खेला जाएगा। पुरुष वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता में जॉट कॉलेज रोहतक की टीम ने सीआरए सोनीपत को 21-17 से हराया। वहीं हिंदू कॉलेज, रोहतक ने भी अपने दोनों मैच जीत लिए।