फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Issue Of Telangana

पिटारे से तेलंगाना

Fri, 04 Oct 2013 11:37 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Fri, 04 Oct 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
Issue Of Telangana

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद तेलंगाना राज्य अपने गठन के एक कदम और नजदीक पहुंच गया है और यह स्पष्ट हो गया है कि यूपीए सरकार इस मुद्दे को और देर तक लटकाए नहीं रखना चाहती। कांग्रेस की तत्परता देखकर लगता है कि वह 'बांटो और राज करो' की नीति पर चल रही है, ताकि संभावित चुनावी नुकसान को कम से कम किया जा सके।

विज्ञापन


असल में विभिन्न कारणों से अलोकप्रिय हो रही कांग्रेस के लिए दक्षिण का अपना यह किला बचाना मुश्किल हो रहा है, जिसने उसे पिछले लोकसभा चुनाव में 33 सीटें दी थीं। इसलिए उसने सोची-समझी रणनीति के तहत तेलंगाना के मसले को इस तरह आगे किया है, ताकि 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले यह अस्तित्व में आ जाए। जाहिर है, उसकी नजर न केवल तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों पर है, बल्कि इस नए राज्य के विधानसभा चुनाव पर भी होगी।
विज्ञापन


लेकिन राजनीतिक कारणों से लिए जाने वाले फैसले का नुकसान किस तरह हो सकता है, यह आंध्र प्रदेश में देखा जा सकता है, जहां तेलंगाना के मसले पर चार दशक से भी लंबे समय से चल रहे आंदोलन में पहले ही सैकड़ों जानें जा चुकी हैं और अब आंध्र का विभाजन बचाने के लिए लोग सड़कों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में तेलंगाना के गठन में क्षेत्रीय विकास को आधार बनाकर दिए जाने वाले तर्क तब बेमानी हो जाते हैं, जब यह पता चलता है कि आंध्र प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में सर्वाधिक हिस्सा सिर्फ हैदराबाद का है। यह हड़बड़ी में लिए गए फैसले का ही नतीजा है कि हैदराबाद को दस वर्ष तक तेलंगाना और सीमांध्र, दोनों की संयुक्त राजधानी बनाए रखने का प्रावधान है, मगर अभी से इस पर विवाद शुरू हो गया है। आंध्र और रायलसीमा से आने वाले पल्लम राजू सहित चार वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे से यह समझा जा सकता है कि यूपीए नेतृत्व को कांग्रेस के भीतर भी कम विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा, तिस पर जमानत पर जेल से बाहर आ चुके जगनमोहन रेड्डी बड़ी चुनौती बनकर सामने हैं। उसके लिए राहत की बात यही हो सकती है कि हाल ही में नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करने वाले चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश में भाजपा के लिए बहुत उपयोगी नहीं होंगे।


तेलंगाना के मसले पर अब पीछे नहीं लौटा जा सकता, लेकिन अच्छा तो यह होता कि विभिन्न क्षेत्रों से उठ रही मांगों को ध्यान में रखकर कांग्रेस की अगुआई वाली सरकार दूसरे राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन पर विचार करती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed