फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Is Your Food Safe? New 'Smart Chopsticks' Can Tell

खाना अच्छा है या खराब, बता देगी ये स्मार्ट डिवाइस

Tue, 09 Sep 2014 03:24 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
Is Your Food Safe? New 'Smart Chopsticks' Can Tell

सोचिए कैसा हो अगर आपका बर्तन ही बता दे कि जो खाना आप खाने जा रहे है, वो आपके लिए सुरक्षित है या नहीं?

विज्ञापन


चीनी कंपनी बाएडू ने ऐसे ही इलेक्ट्रॉनिक चॉपस्टिक बाज़ार में उतारे हैं, जो खाने में डुबोने पर बता देते हैं कि उसमें इस्तेमाल किया गया तेल किस क्वालिटी का है।

देखने में भी ये किसी पारंपरिक चॉपस्टिक की तरह ही लगता है।

चीन में मिलावटी खाने के तेल की समस्या गंभीर है, ऐसे में ये उत्पाद वहां के लिए काफ़ी कारगर साबित हो सकता है।

कंपनी ने स्मार्ट चॉपस्टिक के प्रोमोशन वीडियो में खाने का तापमान और उसमें मौजूद पोषक तत्वों को जांचते हुए दिखाया है।

इससे सोडियम की मात्रा का पता चलता है जिससे उपयोगर्कताओं को नमक की मात्रा को संतुलित करने में मदद मिलेगी। इसे किसी भी कंप्यूटर की मदद से वाई-फाई और ब्लूटूथ से जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन

गूगल ग्लास के टक्कर का बाएडू हेडसेट?

Is Your Food Safe? New 'Smart Chopsticks' Can Tell

बाएडू ने बीजिंग में अपने सालाना समारोह में 'गूगल ग्लास' की तरह का अपना उत्पाद भी लॉन्च किया है।

हालांकि बाएडू के हेडसेट में गूगल ग्लास की तरह कोई स्क्रीन नहीं है। इसमें कैमरा ज़रूर है, और ये हेडसेट में ही जड़े इयरपीस और माइक के ज़रिए यूज़र से बातचीत करता है।

फिल्हाल ये दोनों उत्पाद ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी ने इस बात का भी खुलासा नहीं किया है कि ये कब से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed