फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   is pakistan idol copy of indian idol?

क्या पाकिस्तान आइडल, इंडियन आइडल की कॉपी है?

Tue, 10 Dec 2013 02:25 PM IST
Updated Tue, 10 Dec 2013 02:25 PM IST
विज्ञापन
is pakistan idol copy of indian idol?

कई पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स  को लगता है कि हाल ही में शुरू हुआ म्यूजिक टैलेंट टीवी कार्यक्रम "पाकिस्तान आइडल" इसी तर्ज पर बने भारतीय टीवी कार्यक्रम की नकल है हालांकि इंडियन आइडल भी इसी तर्ज के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम पर आधारित था।

विज्ञापन


शुक्रवार, 6 दिसंबर, को जिओ टीवी पर शुरू होने के एक दिन बाद भी पाकिस्तान आइडल हैशटैग ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक्स में से एक बना हुआ है।

इस कार्यक्रम के एक टेलीकॉम स्पॉन्सर के एक ट्वीट के जवाब में 'मोहम्मद अयाज़' कहते हैः "मुझे लगता है कि यह मेरी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है क्योंकि वह भारतीय जजों की नकल करने की कोशिश कर रहे थे, उनका अपना
विज्ञापन

कोई स्टाइल नहीं है।"

पढ़े: मोदी ने उड़ाई ट्विटर पर कांग्रेस की खिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन


'फ़रीहा' पोस्ट करती हैः "#पाकिस्तानआइडल जहां #बॉलीवुड के गाने गाए जा रहे हैं और विजेता #भारत जाकर उनके लिए गाएगा और #पाकिस्तान का नाम रोशन करेगा।"

'कुछ तो चेंज करो'
फ्राइडे टाइम्स की फीचर एडिटर 'सबाहत ज़कारिया' ने ट्वीट कियाः "जब मैंने कहा कि क्या विडंबना है कि पाकिस्तान आइडल में भारतीय गाने गाए जा रहे हैं तो मेरा मतलब यह नहीं था कि ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं तो बस विडंबना बता रही थी।"

साक़िब मेनन ने ट्वीट किया, "#पाकिस्तान आइडल की जो झलकियां #जियो पर दिखाई गई हैं उससे तो यही लगता है कि असली संगीत प्रतिभा ढूंढने की कोशिश के बजाय यह एक कॉमेडी शो ही होगा।"

पढ़े: अटलांटिक में 60 घंटे तक कोक पीकर बचाई जान

खान ऑफ कराची नाम से एक ग्राफिक पोस्ट किया गया और लिखाः एक आदर्श मुस्लिम बनो। मूर्ख आइडल मत बनो, #पाकिस्तान आइडल।

पाकिस्तान आइडल के फ़ेसबुक पेज पर सना सोनू लिखती हैं: "प्लीज कुछ तो चेंज करो, पूरा इंडिया आइडल है।"

एक अन्य यूज़र मल्का ए नवाज़ मलिक भी इसी तरह की बात कहती हैः "पाकिस्तानियों। प्लीज कुछ तो चेंज कर लो ए-ज़ेड फॉर्मेट इंडियन आइडल से प्रभावित है।"कार्यक्रम की शुरुआत से ही इसका विरोध किया जा रहा है।

पढ़े: यूट्यूब ने दिल खोलकर ली 'कॉफी विद करन' की चुस्कियां!

इसे बॉयकॉट करने की याचिका डाली गई और फ़ेसबुक पर "स्टॉप पाकिस्तान आइडल" (पाकिस्तान आइडल को रोको) और "स्टॉप ह्यूमिलिएटिंग पाकिस्तानः वाय म्यूजिक आइडल" (पाकिस्तान का अपमान बंद करोः संगीत आदर्श क्यों) जैसे पेज बनाए गए।


एक नया पेज "क्वेटा गॉट टेलेंट" (क्वेटा में प्रतिभा है) कार्यक्रम और जियो नेटवर्क की इसलिए आलोचना कर रहा है क्योंकि उसने हिंसाग्रस्त प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में ऑडिशन नहीं रखे।

'बहुत शानदार'

कार्यक्रम के तीन जजों में से एक हदिक़ा कियानी ने पोस्ट कियाः "#पाकिस्तान आइडल कल प्रसारित हुआ और अब भी यह पाकिस्तान का सबसे ज़्यादा ट्रेंडिंग टॉपिक है।"

मॉडल और अभिनेत्री अमीना शेख़ ने पोस्ट कियाः "#पाकिस्तान आइडल एक उम्दा कार्यक्रम है, बहुत मनोरंजक और मैं देख सकती हूँ जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ेगा हमारे दर्शक इससे भावनात्मक रूप से जुड़ जाएंगे।"

यूजर्स  एब्बा क़ुरैशी ने पोस्ट कियाः "#पाकिस्तान आइडल तुमने शाम रंगीन कर दी। मुझे गर्व है कि पाकिस्तान में इतनी गजब की प्रतिभा है और इतना कमाल का कार्यक्रम बना है। @मोहिबमिर्ज़ा- कार्यक्रम का सितारा!"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed