{"_id":"1afc99f2-c22e-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-spot-fixing-connection-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड से जुड़े तार","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
बॉलीवुड से जुड़े तार
नई दिल्ली
Updated Tue, 21 May 2013 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के सिलसिले में टेलीविजन के चर्चित चेहरे विंदू दारा सिंह की गिरफ्तारी ने इस आशंका को पुख्ता ही किया है कि इस काले धंधे की जड़ बहुत गहराई तक फैली हुई है। इससे यह भी साफ हुआ है कि ग्लैमर के व्यवसाय से जुड़े लोग ही फिक्सिंग के धंधे में शामिल हैं।
विज्ञापन
आईपीएल में क्रिकेट के नाम पर जिस तरह तमाशा शुरू हुआ, खिलाड़ियों की जिस तरह बोलियां लगीं और भारी धनराशि से टीमों की फ्रेंचाइजी जिस तरह खरीदी गई, उसी से आभास मिलने लगा था कि इसमें सब कुछ पाक-साफ नहीं है।
विज्ञापन
बेशक आईपीएल में भाग ले रहे तमाम क्रिकेटर फिक्सिंग में शामिल नहीं हैं, क्रिकेट के इस त्वरित संस्करण ने कई नई प्रतिभाओं को सामने लाने का काम भी किया है, लेकिन सच यह है कि आईपीएल के हिस्से में बदनामी ही ज्यादा आई है।
विज्ञापन
और इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ही जिम्मेदार है, जो आईपीएल के जरिये अपना खजाना भरने में तो लगा रहा, लेकिन काले धंधे का सच सामने आने के बाद उसने हाथ खड़े कर दिए!
यह सही है कि आईपीएल से पहले भी क्रिकेट में फिक्सिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्रिकेट के जिस आयोजन में पैसा और ग्लैमर इतना अधिक है, जिसकी टीमों के खरीदार अमीर व रसूखदार लोग हैं, क्रिकेट के जिस संस्करण को काले धन को सफेद करने का जरिया बताया जा रहा था, उसमें फिक्सिंग पर नजर रखने की व्यवस्था पहले ही क्यों नहीं की गई।
यह कहा ही जा रहा है कि आईपीएल में फिक्सिंग के पीछे दाऊद इब्राहिम जैसों का मजबूत नेटवर्क काम कर रहा है। अब आईपीएल में हर टीम की भ्रष्टाचार-विरोधी इकाई गठित करने और खिलाड़ियों की जांच की व्यवस्था को सख्त करने की जो बात कही जा रही है, वह पहले भी हो सकती थी।
आईपीएल को बंद करना समाधान नहीं है, पर इसमें फिक्सिंग के समानांतर तंत्र को कतई चलने नहीं दिया जा सकता। अब जब एक बार जांच शुरू हुई है, तो आईपीएल में व्याप्त काले धंधे की न सिर्फ हर कोण से पड़ताल होनी चाहिए, बल्कि दोषियों को दंडित करने की प्रतिबद्धता भी दिखानी पड़ेगी।