फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   interstate gang caught

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue, 04 Nov 2014 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Tue, 04 Nov 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
सीआईए-1 की टीम ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की 10 बाइक बरामद की है। गिरोह के सरगना गाजियाबाद निवासी युवक की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

आरोपी गिरोह उत्तर प्रदेश से बाइक चोरी कर रोहतक में बेच रहा था और रोहतक से चोरी हुई मोटरसाइकिलों को यूपी में। गिरोह फर्जी आरसी तैयार करने के बाद मोटरसाइकिलों को यहां भेजता था।

आरोपियों से बरामद आरसी यूपी अथॉरिटी की बताई जा रही हैं। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें अदालत ने जेल भेज दिया है।
सीआईए-1 प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य को काबू किया है। पकड़ा गया आरोपी बलवान सिंह निवासी सिंघवा हिसार का रहने वाला है। वह यहां पर एक बड़ी निजी कंपनी में नौकरी करता है। वहीं पर गाजियाबाद का निवासी अल्ताफ भी काम करता था। दोनों की आपस में दोस्ती हो गई। दोस्ती के दौरान अल्ताफ ने उसे सब्जबाग दिखाए कि वह यूपी से बाइक चोरी करके लाएगा और उसकी आरसी भी ला देगा। इन बाइक को यहां ग्राहक देखकर बेच देना। इस पर वह तैयार हो गया।  
विज्ञापन

एक साल से कर रहे थे काम
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने मिलकर पूरा खेल तैयार कर लिया था। वह दोनों पिछले 7-8 माह से एक साथ काम कर रहे हैं। अल्ताफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के विभिन्न जिलों से बाइक चोरी कर ले आता था और अभी तक 7 मोटरसाइकिल यहां ला चुका है। बलवान से पूछताछ में सामने आया कि निंदाना गांव के दो युवक भी चोरी के इस खेल में शामिल हैं। पुलिस ने बलवान की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए निंदाना निवासी सचिन और अशोक को भी काबू कर लिया। तीनों के कब्जे से पुलिस ने 10 बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसी भी हुई बरामद
पुलिस के अनुसार जिन 10 बाइक को पुलिस ने उक्त आरोपियों के कब्जे से बरामद किया है, उनकी आरसी भी बरामद की हैं। आरसी लखनऊ, मेरठ और गाजियाबाद अथॉरिटी से जारी की गई हैं। वर्मा ने बताया कि आरसी की जांच के लिए अथॉरिटी से भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed