फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   international calling at a rate of 1 paise per second

एक पैसे प्रति सेकेंड में कीजिए आईएसडी कॉल

Wed, 23 Oct 2013 05:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Oct 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
international calling at a rate of 1 paise per second
अभी तक आप के पास एक पैसे प्रति सेकेंड की दर से लोकल या नेशनल कॉल कर सकने की सुविधा थी।
विज्ञापन


लेकिन अब एक पैसे प्रति सेकेंड की दर पर इंटरनेशनल कॉल भी की जा सकती है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप निंबज ने स्पेक्ट्रानेट के साथ मिलकर यह सेवा शुरू की है।

इस तरह भारत की पहली कानूनी रूप से वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) सर्विस में निंबज से विदेश में किसी भी तरह के फोन नंबर पर कॉल की जा सकेगी।

निंबज के सीईओ विकास सक्सेना ने बताया कि अमेरिका में रहने वाले किसी व्यक्ति को फिलहाल लैंडलाइन से कॉल करने का रेट 6.4 रुपए, कनाडा 10 और ब्रिटेन 14 रुपए प्रति मिनट है।

तस्वीरों में देखें सैन फ्रैंसिस्को में एप्पल लॉन्च इवेंट

विज्ञापन

स्पेक्ट्रानेट हलो आईपी और निंबज की साझेदारी के जरिए इस सर्विस में प्रति मिनट की दर 6० पैसे होगी। स्पेक्ट्रानेट हलो के सीईओ उदित मेहरोत्रा ने बताया कि उनकी कंपनी के आईएसपी लाइसेंस से यह वीओआईपी सर्विस है जो देश में अपने तरह की अकेली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निंबज एप्लिकेशन लगभग सभी ओएस प्लेटफॉर्म का काम करती है। इसको आप एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज, सिंबियन के ऐप स्टोर से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।


इसके लिए डेटा कार्ड पैक आप ऑनलाइन रिजार्च कर सकते हैं। जल्द ही इसके रीचार्ज कूपन आसपास की दुकानों में भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed