फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   indian-restaurant-in-us-sells-samosas-for-5-dollar

समोसे और गुलाब जामुन के लिए घंटों की यात्रा

Thu, 06 Sep 2012 12:00 PM IST
सेंट लुईस/एजेंसी
सेंट लुईस/एजेंसी Updated Thu, 06 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
indian-restaurant-in-us-sells-samosas-for-5-dollar
आपको अपने घर से बाहर निकलते ही नुक्कड़ की दुकान पर समोसा और गुलाब जामुन मिल जाता है लेकिन इनका लुत्फ उठाने के लिए अमेरिका में बसे भारतीय घंटों यात्रा करते हैं और अच्छा खासा खर्च भी करते हैं।
विज्ञापन


मिसौरी के निकट सेंट लुईस नाम का एक छोटा सा शहर है जहां देश के कई कोनों से लोग सिर्फ अपने वतन का भोजन करने आते हैं। शहर में करीब आधा दर्जन ऐसे रेस्तरां हैं जो भारतीय व्यंजन परोसते हैं। सेंट लुईस के ‘मयूरी इंडिया रेस्तरां’ के मालिक राव चिलकाला ने कहा कि मेनू में सभी भारतीय व्यंजन शामिल हैं।
विज्ञापन


बहरहाल, राव के रेस्तरां में समोसा और इडली सांभर के लिए 5.50 डॉलर, मसाला डोसा के लिए सात और दो गुलाब जामुन खाने के लिए 7.5 डॉलर खर्च करने होंगे। राव का कहना है कि उनके रेस्तरां में रोज करीब 200 ग्राहक आते हैं, जिनमें ज्यादातर भारतीय होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्तरां से उनकी मासिक आमदनी 50 से 60 हजार डॉलर होती है। एक अन्य रेस्तरां ‘डलास’ के मालिक दयाकांत रेड्डी का कहना है कि उनके रेस्तरां में भी आने वाले ग्राहकों की बड़ी संख्या भारतीयों की ही है लेकिन हैदराबादी बिरयानी का स्वाद अमेरिकी लोगों को भी ‘डलास’ खींच लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed