{"_id":"13326","slug":"international-13326","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका-पाक ने की बदरुद्दीन के मौत की पुष्टि","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
अमेरिका-पाक ने की बदरुद्दीन के मौत की पुष्टि
वाशिंगटन/एजेंसी
Updated Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अधिकारियों ने हक्कानी नेटवर्क के वरिष्ठ कमांडर बदरुद्दीन हक्कानी के एक सप्ताह पहले ड्रोन हमले में मारे जाने की पुष्टि की है। यह हमला अफगान सीमा के पास किया गया था। ओबामा प्रशासन के अधिकारी के हवाले से वाशिंगटन पोस्ट अखबार ने कहा कि हमें अब उसके मारे जाने का भरोसा है।
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि बदरुद्दीन हक्कानी गुट का तीसरे नंबर का सबसे बड़ा कमांडर था। हक्कानी गुट अफगानिस्तान में अमेरिका के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इस गुट के सबसे वरिष्ठ कमांडर और बदरुद्दीन के पिता जलालुद्दीन हक्कानी की पहले ही मौत हो चुकी है।
वर्तमान में इस गुट का अध्यक्ष बदरुद्दीन का बड़ा भाई सिराजुद्दीन है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने उस ड्रोन हमले में बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई, जिसमें बदरुद्दीन मारा गया, लेकिन अमेरिकी मीडिया ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के हवाले से बताया कि बदरुद्दीन 24 अगस्त को किए गए हवाई हमले में मारा गया है।
विज्ञापन
इस दिन तीन हवाई हमले किए गए थे। सभी हमले उत्तरी वजीरिस्तान की शावल घाटी में किए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब वह अपने ठिकाने को छोड़कर भाग रहा था तभी उस पर हवाई हमला हुआ।