फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   china-coal-mine-blast-kills-19-traps-28

चीन के कोयला खान में विस्फोट, 19 मरे

Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
बीजिंग/एजेंसी
बीजिंग/एजेंसी Updated Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
china-coal-mine-blast-kills-19-traps-28
चीन में सिचुआन प्रांत के शिंयाओजिवान कोयला खदान में बुधवार दोपहर बाद हुए गैस विस्फोट में 19 मजदूरों की मौत हो गई। अभी भी 28 मजदूर खदान में फंसे हुए हैं। चीनी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सूचना पर आसपास की दूसरी खदानों से राहत एवं बचावकर्मियों को वहां भेजा गया था।
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एक ऑनलाइन बयान में बताया गया है कि पंझिहुआ शहर के शिंयाओजिवान कोयला खदान में लगभग 150 मजदूर काम कर रहे थे तभी विस्फोट हो गया। सूचना पर बचावकर्मियों ने बृहस्पतिवार सुबह तक 104 मजदूरों को खदान से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगो की मौत हो गई। खदान में फंसे 44 मजदूरों में से 16 लोगों के भी मौत की पुष्टी हो गई है।
विज्ञापन


बयान के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य जारी है। खदान के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। गौरतलब है कि चीन की खदानें सुरक्षा के पूरे इंतजाम नहीं होने और भ्रष्टाचार के कारण काफी बदनाम हैं। ठेकेदार तात्कालिक लाभ के लिए सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2011 में चीन की खदानों में हुई दुर्घटनाओं में 1,973 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed